फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The corporation will keep the city clean with the help of people by forming a WhatsApp group in every ward

हर वार्ड में व्हाट्सएप ग्रुप बना लोगों के सहयोग से शहर को साफ रखेगा निगम

Thu, 16 Dec 2021 01:48 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 16 Dec 2021 01:48 AM IST
विज्ञापन
The corporation will keep the city clean with the help of people by forming a WhatsApp group in every ward
गांधी कैंप पर पड़ा कूड़ा। अमर उजाला
रोहतक। नगर निगम ने आमजन की भागीदारी से शहर को साफ-सुथरा और गीला-सूखा कूड़ा अलग-अलग रखवाने की पहल की है। इसके तहत सात वार्डों में आठ से दस सदस्यों का ग्रुप बनाया गया है जिन्हें स्वच्छ भारत मिशन जनभागीदारी व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ा गया है। इस व्हाट्सएप ग्रुप में निगम अधिकारी हैं, जो हर शिकायत की मॉनीटरिंग करेंगे।
विज्ञापन

रोहतक नगर निगम को स्वच्छ सर्वेक्षण में गोल्ड मेडल मिल चुका है मगर कई इलाकों की सफाई व्यवस्था परेशानी का सबब बनी हुई है। गीला-सूखा कूड़ा भी अलग-अलग एकत्रित नहीं हो रहा है। निगम आयुक्त ने जन सहभागिता से सफाई को दुरुस्त रखने और गीला-सूखा कूड़ा अलग रखवाने की दिशा में हर वार्ड में आठ से दस सदस्यों की कमेटी बनाने के आदेश दिए हैं। इसके तहत निगम के मेडिकल ऑफिसर डॉ. भानुभान ने 22 वार्ड में से वार्ड नंबर सात, नौ, 11, 13, 15, 17 व 19 में कमेटी गठित कर दी है। कमेटी के प्रत्येक सदस्य को व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर जोड़ लिया गया है। इस ग्रुप में निगम के अधिकारियों को भी शामिल किया गया है, जो सीधे जनता से मिलने वाली शिकायतों को मॉनीटरिंग कर रहे हैं। अन्य वार्डों में भी कमेटी बनाने का काम चल रहा है। दावा है कि दस दिन के अंदर सभी वार्डों में कमेटी गठित कर दी जाएगी।
विज्ञापन

22 वार्डों और क्षेत्रफल 139 वर्ग किलोमीटर
नगर निगम में 22 वार्ड हैं और क्षेत्रफल 139 वर्ग किलोमीटर है। इतने बड़े क्षेत्र की सफाई के लिए महज 711 कर्मी रखे गए हैं। इनमें स्थायी 230 कर्मी हैं और 481 कांट्रैक्ट पर हैं। साथ ही सफाई कर्मियों का वितरण भी वार्डों में असमान बना हुआ है। किसी वार्ड में 20 तो किसी वार्ड में 35-40 तक सफाई कर्मी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं सफाई कर्मियों का मानक
नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रधान संजय बिड़लान ने बताया कि मानक के अनुसार 400 लोगों पर एक सफाई कर्मी का होना जरूरी है। जनसंख्या के हिसाब से नगर निगम क्षेत्र के लिए 2200 सफाई कर्मचारी होने चाहिए। सफाई कर्मियों की कमी की वजह से काम का बोझ काफी बढ़ गया है। एक कर्मी को दो-दो सफाई कर्मियों का काम करना पड़ रहा है।

रोजाना निकलता है 160 टन कूड़ा
नगर निगम क्षेत्र से रोजाना करीबी 160 टन कूड़ा निकलता है। इतना कूड़ा तब निकलता है जब सिर्फ 711 सफाई कर्मी ही कार्यरत हैं।
वर्जन
जन भागीदारी से निगम अब साफ-सफाई और गीला-सूखा कूड़ा अलग रखवाना सुनिश्चित करेगी। सात वार्डों में आठ से दस आमजन की कमेटी गठित कर दी गई है। सभी को जनभागीदारी नाम का व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर शामिल किया गया है। इस ग्रुप में आने वाली शिकायतों व समस्याओं का प्राथमिकता से निदान कराया जा रहा है। जल्द अन्य वार्डों में भी कमेटी बना ली जाएगी।
- डॉ. नरहरि बांगड़, नगर आयुक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed