फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The construction of the bridge at Sukhpura Chowk will be completed in December

Rohtak News: दिसंबर में पूरा होगा सुखपुरा चौक के पुल का निर्माण

Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 08 Aug 2025 02:45 AM IST
विज्ञापन
The construction of the bridge at Sukhpura Chowk will be completed in December
सुखपुरा चौक ​स्थित निर्माणाधीन फ्लाईओवर। संवाद
रोहतक। शहर के सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन 1175 मीटर लंबे फ्लाईओवर का निर्माण अब दिसंबर में होगा। सितंबर में पूरा होेने वाला निर्माण यहां से आवागमन का रूट नहीं बदलने की वजह से तीन माह की देरी से पूरा होगा। पुल निर्माण के लिए पिलर बनने के बाद पीयर कैप बनने का काम तेज हो गया है।
विज्ञापन


सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन पुल का निर्माण कुछ धीमा चल रहा है। यहां से लोगों की लगातार आवाजाही होने से काम की रफ्तार धीमी होने की बात सामने आई है। यही नहीं, पिछले दिनों ने एक पिलर की शटरिंग धंसने से पीयर कैप टूटने से भी कंपनी को दोबारा मशक्कत करनी पड़ी। यह पीयर कैप हटा कर नए सिरे से बनाई जा रही है। पीयर कैप का निर्माण तेजी से चल रहा है। इसके बाद गार्डर रखे जाएंगे। इनके ऊपर स्लैब रखे जाएंगे। इसके बाद ही पुल निर्माण पूरा होगा।
विज्ञापन




सुखपुरा चौक पर निर्माणाधीन पुल 1175 मीटर लंबा होगा। इस 36 पिलर के पुल में 75 मीटर की स्लैब डाले जाएंगे। पुल के 90 प्रतिशत गार्डर बनकर तैयार हैं। जुलाई 2024 में एचएसआरडीसी (हरियाणा स्टेट रोड्स एंड ब्रिग्स डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन) ने फ्लाईओवर निर्माण शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------

सुखपुरा चौक पुल का निर्माण तेजी से हो रहा है। यहां जल्द गार्डर रखने का काम हो जाएगा। यह निर्माण दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।
- उदयवीर झांझडिया, एक्सईएन, पीडब्ल्यूडी बीएंडआर।

फ्लाईओवर एक नजर में

- 1175 मीटर होगी लंबाई।
- 75 मीटर लंबी स्लैब लगेगी।

- 36 पिलर पर उठेगा पुल।
- 10 मीटर रहेगी पुल की चौड़ाई।

- 5.5 फीट चौड़ी सड़क पिलर के दोनों ओर बनेगी।
- 90 प्रतिशत गार्डर बनकर तैयार।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed