फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The condition of connecting roads in Rewari, Bawal and Kosli will improve, tender issued

Rohtak News: रेवाड़ी, बावल और कोसली में संपर्क मार्गों की सुधरेगी दशा, टेंडर जारी

Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 15 Jul 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
The condition of connecting roads in Rewari, Bawal and Kosli will improve, tender issued
फोटो : 15भाड़ावास मार्ग पर बना गड्ढा। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। बावल, रेवाड़ी और कोसली में संपर्क मार्गों की दशा सुधारी जाएगी। इसके लिए टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वर्तमान में इन संपर्क मार्गों पर गड्ढे बने हैं जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी होती है।
रेवाड़ी में 3.8 करोड़, कोसली में 3.23 करोड़ और बावल में 3.7 करोड़ रुपये से संपर्क मार्गों की मरम्मत की जाएगी। तीनों क्षेत्र में संपर्क मांगों की विशेष मरम्मत की जाएगी। सड़क ठीक होगी तो इससे वाहन चालकों को आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन

सड़कों की मरम्मत के लिए टेंडर की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद मार्गों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा। विभाग की यही कोशिश है कि मानसून के बाद ही इन सड़कों की मरम्मत की जाए ताकि बारिश के चलते सड़कें खराब न हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावल में लिंक मार्गों की दशा सुधरने से औद्योगिक क्षेत्र में परिवहन सुविधा का विस्तार होगा। यहां बड़ी संख्या में वाहनों का आना जाना लगा रहता है। सड़कें ठीक होंगी तो वाहन चालकों को सहूलियत होगी। अगर मानसून से पहले लिंक मार्गों की दशा सुधारी गई होती तो वाहन चालकों को भी आने-जाने में परेशानी नहीं होती।

26 ग्रामीण लिंक मार्गों की सुधारी जा रही दशा

हरियाणा राज्य कृषि विपणन बोर्ड की तरफ से ग्रामीण क्षेत्रों में 26 लिंक मार्गों की दशा सुधारने के लिए 7.54 करोड़ रुपये की राशि खर्च की जा रही है। टेंडर की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। कोसली, नाहड़, रेवाड़ी, डहीना, कुंड की सड़कों को ठीक किया जा रहा है। इससे 55 गांव की कनेक्टिविटी पहले से काफी बेहतर हो जाएगी।


-

हर साल सड़क दुर्घटना में होती हैं मौतें

सड़कें खराब होने के कारण हर वर्ष दुर्घटनाएं होती हैं। 2020 में हादसे में 271 लोगों की मृत्यु हुई थी और 631 घायल हुए थे। 2022 में 211 लोगों की मौत और 500 लोग घायल हुए थे। 2023 में 227 लोगों की मौत और 514 लोग घायल हुए थे। 2024 में 210 लोगों की मौत और 765 लोग घायल हुए थे। 2025 में अभी तक 70 से अधिक लोगों की मौत 120 से अधिक लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed