फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The committee ordered 25 thousand saplings from Jhansi for plantation

Rohtak News: पौधरोपण के लिए समिति ने झांसी से 25 हजार पौधे मंगवाए

Wed, 31 Jul 2024 12:50 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 31 Jul 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
The committee ordered 25 thousand saplings from Jhansi for plantation
फोटो संख्या: 57 कनीना में झांसी से मंगवाए पौधा के साथ ग्रामीण--संवाद
कनीना। पर्यावरण बचाओ जन चेतना समिति हरियाणा ने पर्यावरण की सुरक्षा के लिए जो अभियान चलाया हुआ है उसके तहत झांसी उत्तर प्रदेश से 25 हजार पौधे लाए गए हैं। यह पौधे फलदार और छायादार है जोकि विद्यालयों, ग्राम पंचायतों, सार्वजनिक स्थनों, आश्रम, धर्मशाला, गोशाला और किसानों के लिए निशुल्क वितरित किए जाएंगे। इनके लिए किसी से किसी प्रकार का कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिंह ने बताया कि पर्यावरण को बचाने के लिए पर्यावरण जन चेतना समिति विशेष और महत्वपूर्ण योगदान क्षेत्र को हरा भरा बनाएगा और क्षेत्र में खुशहाली देगा। पर्यावरण बचाओ जन चेतना समिति ने पिछले वर्ष भी क्षेत्र में 3000 पौधे लगाए थे। पर्यावरण बचाओ जन चेतना समिति इस क्षेत्र में पर्यावरण प्रहरी के रूप में कार्य कर रही है। इस मौके पर प्रदेश समिति के प्रदेश अध्यक्ष इंद्रदेव शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष गजराज सिंह, प्रदेश महासचिव सूरत सिंह धनौंदा, संजय कुमार, विजयपाल, कृष्ण कुमार पुनिया अध्यक्ष आंबेडकर जन जागरण समिति, मुकेश कुमार, विजेंद्र सिंह ठेकेदार, धर्मवीर सिंह पंच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed