फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The clerks accused the government of reneging

Rohtak News: लिपिकों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाया

Mon, 28 Aug 2023 01:40 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 28 Aug 2023 01:40 AM IST
विज्ञापन
The clerks accused the government of reneging
रोहतक। लिपिकों ने रविवार अपनी मांगों को लेकर लघु सचिवालय के बाहर धरनास्थल पर सरकार की वादा खिलाफी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर तहसीलदार मनोज कुमार को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। राज्य क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के आहवान पर यह सांकेतिक धरना व प्रदर्शन किया गया। जिसमें सभी विभागों के लिपिकों ने बढ़चढ़ कर अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। सरकार द्वारा जल्द मांगों पर सहमति न बनाए जाने पर बड़े स्तर पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

जिला प्रधान संदीप दांगी ने बताया कि 15 अगस्त को मुख्यमंत्री मनोहर लाल और क्लेरिकल एसोसिएशन वेलफेयर सोसाइटी के मध्य बातचीत हुई। जिसके तहत मुख्यमंत्री ने लिपिकीय वर्ग की कार्य समीक्षा के आधार पर वेतनमान निर्धारित करने के लिए पांच सदस्यीय टीम बनाने की घोषणा की। साथ-साथ उनके हड़ताल के 42 दिनों को ड्यूटी अवधि में मानने की बात कही। लेकिन सरकार ने 12 दिन बीत जाने के बाद भी अपने नो वर्क नो पे के आदेश को अभी तक वापिस नहीं लिया है। जिससे लिपिकीय वर्ग में भारी रोष है। सरकार जल्द से जल्द नो वर्क नो पे के आदेश को रद्द करते हुए हड़ताल के 42 दिन के समय को ड्यूटी में मानें और लिपिकीय वर्ग का 42 दिन का रोका हुआ वेतन जारी करने का आदेश दें।
विज्ञापन


लिपिकों की 42 दिन ड्यूटी नहीं मानी तो होगा अनिश्चितकालीन धरना
जिला प्रधान संदीप दांगी ने बताया कि यदि सरकार हड़ताल के इन 42 दिनों की ड्यूटी नहीं मानती है तो लिपिकीय वर्ग एक बार फिर अनिश्चितकालीन धरने को आगे बढ़ाने पर मजबूर होगा। इससे सरकार को होने वाले राजस्व और सरकारी काम काज न होने से जनता काे आने वाली परेशानी के लिए सिर्फ और हरियाणा सरकार जिम्मेदार होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed