फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city's squares and intersections are ablaze, with the Market Corporation putting up lights today.

Rohtak News: शहर के चौक-चौराहे जगमग, बाजार निगम आज लगाएगा लड़ियां

Thu, 16 Oct 2025 02:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Thu, 16 Oct 2025 02:54 AM IST
विज्ञापन
The city's squares and intersections are ablaze, with the Market Corporation putting up lights today.
30-नगर निगम की ओर से शहर में सेन भगत चौक पर रंगीन लड़ियों से की सजावट। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रोहतक। रोशनी के पर्व दीपावली के अवसर पर शहर के चौक-चौराहे बुधवार से जगमग होने लगे हैं। दावा किया जा रहा है कि वीरवार को सभी चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगा दी जाएंगी। वहीं, शहर के बाजारों में भी वीरवार को लड़ियां लगाने कार्य नगर निगम की ओर से किया जाएगा।
उधर, व्यापारियों ने भी बाजारों में सफाई व सजावट की तैयारी कर ली है। दीपावली के अवसर पर निगम की ओर से शहर में 24 जगह लड़ियां लगाई जाएंगी। इस कार्य की शुरुआत बुधवार से कर दी गई है।
विज्ञापन

निगम की ओर से दिल्ली बाईपास चौक, सेक्टर-14 चौक, सैन भगत चौक, सोनीपत स्टैंड चौक, पावर हाउस चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, लाला लाजपत राय चौक, छोटूराम चौक, रोटरी चौक, नेताजी सुभाष चौक, आंबेडकर चौक, भारत माता चौक, कोर्ट चौक, डी पार्क चौक के अलावा श्रीराम शर्मा, सेठ श्रीकिशनदास, रणबीर हुड्डा के स्टैच्यू के अलावा नगर निगम ऑफिस, रंगशाला में भी सजावट की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
इन बाजाराें में आज होगी सजावट
शहर के रेलवे रोड, किला रोड, माॅडल टाउन मार्केट, रेलवे रोड स्थित महाराजा अग्रसेन चौक पर सजावट होगी। वहीं, प्रताप बाजार व कच्चा बेरी रोड मार्केट के दुकानदारों का कहना है कि वे भी बाजारों को लाइटों से सजाएंगे।
---
चौराहों पर रंग-बिरंगी लाइटें लगाई जाने लगी हैं। वीरवार को यह कार्य पूरा हो जाएगा। वहीं, बाजारों में भी लड़ियों से सजावट की जाएगी।
- सत्यव्रत, एसडीओ, नगर निगम

30-नगर निगम की ओर से शहर में सेन भगत चौक पर रंगीन लड़ियों से की सजावट। संवाद

30-नगर निगम की ओर से शहर में सेन भगत चौक पर रंगीन लड़ियों से की सजावट। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed