{"_id":"67e1c0b155c0fe8c2b0a1169","slug":"the-city-will-get-its-fifth-water-tank-in-may-15-thousand-people-of-five-colonies-will-get-relief-rohtak-news-c-17-roh1020-622469-2025-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: शहर को मई में मिलेगा पांचवां जलघर, पांच कॉलोनियों के 15 हजार लोगों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: शहर को मई में मिलेगा पांचवां जलघर, पांच कॉलोनियों के 15 हजार लोगों को मिलेगी राहत
Tue, 25 Mar 2025 01:59 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 25 Mar 2025 01:59 AM IST
विज्ञापन
24सीटीके23 हिसार रोड स्थित आईडीसी कॉलोनी में नए जलघर को अंतिम रूप देते मजदूर। संवाद
रोहित राठौर
रोहतक। शहरवासियों को गर्मियों में पानी की किल्लत से राहत मिलने की उम्मीद जगी है। शहर को मई में पांचवां जलघर मिलने जा रहा है। जनस्वास्थ्य स्वास्थ्य विभाग 3.5 करोड़ की लागत से नया जलघर बना रहा है। इसकी जलापूर्ति की क्षमता तीन एमएलडी रहेगी। इससे करीब 15 हजार लोगों को राहत मिलेगी।
हिसार रोड स्थित आईडीसी कॉलोनी में शहर के पांचवें जलघर का निर्माण किया जा रहा है। पांचवां जलघर अमृत योजना-2 के तहत करीब 3.5 करोड़ की लागत से बनकर तैयार होगा। फिलहाल, जलघर का 90 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अक्तूबर 2023 में जलघर का निर्माण शुरू हुआ था, लेकिन रोहतक-भिवानी रेलवे लाइन के नीचे से पाइपलाइन बिछाने की अनुमति न मिलने के कारण जलघर चालू होने में देरी हो रही है। जलघर से करीब पांच कॉलोनियों में 3 मिलियन लीटर प्रतिदिन जलापूर्ति की जाएगी।
-- -- -- -- -- -- -
पाइपलाइन बिछाने के लिए रेलवे से मिली अनुमति
जेई मंयक कुमार ने बताया कि नए घर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य अधूरा है। एक रुपया चौक से हिसार रोड स्थित आईडीसी कॉलोनी में करीब 8 किलोमीटर तक नहरी पानी के लिए पाइपलाइन बिछाई जानी है। इसमें भिवानी रेल लाइन के नीचे वाला इलाका छोड़कर पाइपलाइन बिछाई जा चुकी है। उन्होंने बताया कि करीब जून 2024 में रेलवे को अनुमति के लिए पत्र भेजा था, लेकिन अब फरवरी में रेलवे ने इसकी अनुमति दी है। संबंधित एजेंसी को टेंडर दे दिया गया है। जल्द ही इसका कार्य पूरा होगा।
विज्ञापन
वार्ड-1 को जलापूर्ति से मिलेगी राहत
शहर के पांचवें जलघर से वार्ड-1 के इलाके को जलापूर्ति से राहत मिलेगी। जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि आईडीसी कॉलोनी जलघर से वार्ड-1 के कुताना बस्ती, सैनिक कॉलोनी, शास्त्री नगर, सूर्य नगर व श्याम कॉलोनी आदि इलाकों में पेयजल सप्लाई होगी।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
आईडीसी के तालाब में किया सुधार
जेई मंयक कुमार ने बताया कि आईडीसी कॉलोनी में आईडीसी (हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड) के दो तालाब थे, जो कई वर्षो से खंडहर और बंद थे। इन जलघरों को जनस्वास्थ्य विभाग को सौंपा गया, जिसमें विभाग ने अमृत-2 के तहत नई तकनीक से जलघर को तैयार किया। अब जल में तीन तालाब तैयार हो रहे हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
शहर के मुख्य जलघर
स्थान : जलघर :: क्षमता (मिलियन लीटर प्रतिदिन)
सोनीपत रोड : जलघर-1 :: 49.50
झज्जर रोड : जलघर-2 :: 47.50
नजदीक जेएलएन नहर : जलघर-3 :: 40.50
देव कॉलोनी : जलघर-4 :: 3.50
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -
जलघर के अंदर का निर्माण करीब 20 दिन में पूरा किया जाएगा। नहरी पानी के लिए पाइपलाइन का कार्य पूरा कर मई तक जलघर में पानी छोड़ने की उम्मीद है।
- अनिल रोहिला, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग।