फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city echoed with patriotic songs in the Tiranga Yatra

Rohtak News: तिरंगा यात्रा में देशभक्ति गीतों से गूंजा शहर

Sun, 13 Aug 2023 01:28 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 13 Aug 2023 01:28 AM IST
विज्ञापन
The city echoed with patriotic songs in the Tiranga Yatra
रोहतक।
विज्ञापन

भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहीदों की याद में निकाली गई रोहतक विधानसभा की तिरंगा यात्रा में शनिवार को शहरवासी उमड़ पड़े। वीर शहीद अमर रहें, अमर रहें और देशभक्ति गीतों से समूचा क्षेत्र गुंजायमान रहा। लोगों ने महाराजा अग्रसेन, शहीद भगत सिंह और लाला लाजपत राय की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित किये। महाराजा अग्रसेन चौक से लेकर गोहाना अड्डा तक तिरंगा यात्रा पर पुष्प बरसाए। दुकानदारों ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर और सांसद डॉ. अरविंद शर्मा व अन्य नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया।

तिरंगा यात्रा रेलवे स्टेशन परिसर से शुरू हुई। सभी ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद सभी रेलवे रोड होते हुए भिवानी स्टैंड पहुंचे। यहां शहीद भगत सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किला रोड, दिल्ली गेट होते हुए गोहाना अड्डा स्थित स्वतंत्रता सेनानी लाला लाजपत राय की प्रतिमा पर श्रद्धांजलि दी। नगर निगम मेयर मनमोहन गोयल, सतीश नांदल, जिलाध्यक्ष रणधीर ढाका, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अजय बंसल, सीनियर डिप्टी मेयर राजकमल सहगल, जय भगवान जांगड़ा, अशोक सहगल, राजीव भानकर, आशा शर्मा, पार्षद सुरेश किराड़, पार्षद डिंपल जैन, पार्षद राधेश्याम ढल, पार्षद कंचन खुराना, पार्षद पूनम किलोई, पार्षद दीपिका नारा, हिमांशु ग्रोवर, संचित नांदल आदि यात्रा में शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed