Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The city bus stand will be completed in 8 months; the agency has started the work.

Rohtak News: 8 माह में बनकर तैयार होगा सिटी बस स्टैंड, एजेंसी ने किया काम शुरू

Sun, 08 Feb 2026 10:43 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 08 Feb 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
The city bus stand will be completed in 8 months; the agency has started the work.
01 रोहतक बस स्टैंड परिसर में सिटी बस सर्विस स्टेशन निर्माण कार्य के लिए पार्क का सुधारीकरण करती
रोहतक। शहरवासियों के लिए सिटी बस सर्विस से और राहत मिलने वाली है। इलेक्ट्रिक बसों (सिटी बस सर्विस) की संख्या बढ़ाने की तैयारी से रोडवेज की ओर से चार्जिंग स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। विभाग की संबंधित एजेंसी 8 महीने में निर्माण कार्य पूरा कर सिटी बस स्टैंड को तैयार करेगी।
विज्ञापन

रोहतक में परिवहन विभाग की ओर से सिटी बसों के संचालन में विस्तार किया जाना है। फिलहाल, शहर में 5 सिटी बसों का संचालन हो रहा है और 50 बसें रोडवेज डिपो में आनी प्रस्तावित हैं। बेहतर सिटी बस सर्विस के लिए डिपो में 3.5 एकड़ में करीब 14 करोड़ की लागत से सिटी बस स्टैंड बनेगा।
विज्ञापन

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि स्टैंड पर 10 चार्जिंग मशीनें लगाई जाएंगी। परिसर के अंदर बसों के ठहराव की व्यवस्था की जाएगी। शौचालय और कार्यालय समेत सभी कार्य 8 महीने में पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-----------
पुलिस चौकी होगी स्थानांतरित
कर्मशाला प्रबंधक सुरेंद्र सिवाच ने बताया कि हाल में चार्जिंग स्टेशन के लिए चिह्नित स्थान पर बस पुलिस चौकी परिसर है। चौकी यहां तोड़कर स्थानांतरित की जाएगी। हालांकि, चौकी परिसर के अंदर रहेगी। यूनियन कार्यालयों को भी हटाया जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार की ओर से 50 अतिरिक्त इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी। इन बसों में सरकार निजी मालिकों को 62 रुपये प्रति किलोमीटर का भुगतान करेगी जिसमें इलेक्ट्रिक मोबिलिटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्रीय वित्तीय सहायता के रूप में 28 रुपये प्रति किलोमीटर शामिल हैं।


-----------
वर्जन
सिटी बस स्टैंड के लिए विभाग ने 14.89 करोड़ रुपये की लागत भी निर्धारित की है। संबंधित एजेंसी ने बस स्टैंड पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया है। टेंडर अवधि के अनुसार काम 8 माह में पूरा किया जाएगा। -सुरेंद्र सिवाच, कर्मशाला प्रबंधक, रोडवेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed