फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The case file of the complainant in the cupboard, sealed in case he did not get the key

जिस अलमारी में थी शिकायतकर्ता की केस फाइल, चाबी नहीं मिलने पर उसे किया सील

Wed, 19 Aug 2020 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
The case file of the complainant in the cupboard, sealed in case he did not get the key
सोनीपत के दवा उद्यमी से 9 लाख रुपये रिश्वत मांगने के मामले में जांच करने रोहतक पहुंची सीबीआई चंडीगढ़ की टीम ने 15 अगस्त को छह घंटे तक जीएसटी कार्यालय में भी रिकॉर्ड खंगाला। इस दौरान अधिकारियों ने कार्यालय में रखी पांच अलमारियों को खंगाला। इस दौरान जिस अलमारी में शिकायतकर्ता की केस फाइल रखी थी उसकी चाबी नहीं मिली। इसके बाद चाबी बनाने वाले को बुलाया गया लेकिन अलमारी नहीं खुल पाई। इसके बाद सीबीआई ने उक्त अलमारी को सील कर दिया। बता दें कि इस अलमारी की चाबी आरोपी इंस्पेक्टर रोहित मलिक के पास है, जो फिलहाल फरार है।
विज्ञापन

स्वतंत्रता दिवस पर हुई पूरी कार्रवाई सीबीआई की टीम ने अतिरिक्त आयुक्त सीजीएसटी अनिल रावल की मौजूदगी में की है। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम कभी भी शिकायतकर्ता की केस फाइल आकर ले जा सकती है। राई की रिसर्च मेडिसिन प्रा.लि. कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर मनोज कालरा व डायरेक्टर चंद्र मोहन की शिकायत के बाद सीबीआई ने जांच शुरू की। 15 अगस्त को एक टीम दोपहर एक बजे सीजीएसटी कार्यालय पहुंची। जहां पर शिकायतकर्ता की फाइल तलाश की, लेकिन इस जिस अलमारी में फाइल थी उसकी चाबी नहीं होने पर उसे सील कर दिया। हालांकि कार्रवाई के दौरान अधिकारियों को शिकायतकर्ता की 2018 की एक अन्य फाइल मिली, जिसमें विभाग की ओर से फर्म पर पांच लाख 32 हजार का टैक्स निकाला गया था।
विज्ञापन

कार्यालय में लगे बोर्ड से शिकायतकर्ता को मिला था सीबीआई का नंबर
विभाग का कोई भी कर्मचारी अगर उपभोक्ता को परेशान करता है तो वह इसक ी सूचना विभागीय अधिकारियों को दे सकते हैं। विभाग की ओर से कार्यालय में एक बोर्ड लगाया गया है, जिसमें चंडीगढ़ सीबीआई के अधीक्षक का भी नंबर अंकित है। इसी बोर्ड को देखकर शिकायतकर्ता को नंबर मिला था। अधिकारियों की ओर से अपील की गई है कि अगर किसी भी तरह की शिकायत है तो वह तुरंत उनसे संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed