फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The businessman's bones in both his legs were fractured along with his spine, identification parade could not be conducted

Rohtak News: व्यापारी की दोनों पैरों की हड्डियों के साथ रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर, नहीं हो पा रही शिनाख्त परेड

Tue, 19 Sep 2023 02:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 19 Sep 2023 02:33 AM IST
विज्ञापन
The businessman's bones in both his legs were fractured along with his spine, identification parade could not be conducted
रोहतक। शहर के गोहाना अड्डे पर स्थित मेडिकल स्टोर संचालक को चाकू मारकर 10 हजार की लूट की जांच अटक गई है। पुलिस एक सप्ताह पहले दो आरोपियों को काबू कर न्यायिक हिरातस के चलते जेल छोड़कर आ चुकी है, लेकिन घायल व्यापारी के दोनों पैरों की हड्डी में फ्रैक्चर के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर के चलते शिनाख्त परेड नहीं हो पा रही है। क्योंकि घायल व्यापारी ऐसी हालत में नहीं है कि उसको सुनारिया जेल ले जाया जा सके। ऐसे में पुलिस के पास इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन

10 सितंबर को मेडिकल स्टोर संचालक विनोद ने शिकायत दी थी कि वह करीब सवा 11 बजे मेडिकल स्टोर पर बैठा था। दो युवक आए और दवा लेने के बहाने अंदर घुसे। वह दवा देने लगा तो वे काउंटर से कूदकर अंदर आ गए। एक युवक ने हाथ में पिस्तौल ले रखा था, जबकि दूसरा चाकू लिए हुए था। एक ने छाती पर पिस्तौल अड़ा दिया। दूसरे ने पेट में चाकू मारने का प्रयास किया, लेकिन उसने हाथ से बचाव किया। चाकू उसके हाथ में लग गया, जिससे खून बहने लगा। आरोपियों ने गल्ले से पांच हजार रुपये निकाल लिए। इसके साथ ही उसे छत पर ले गए, जहां जेब से भी पांच हजार की नकदी निकाल ली। वह डर के मारे छत से नीचे दूसरी दुकान की छत पर कूद गया। राहगीरों ने उसे सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए दो युवकों को काबू किया था, लेकिन शिनाख्त परेड न होने के कारण उनकी अभी पहचान उजागर नहीं की जा रही है।
विज्ञापन


मेडिकल स्टोर संचालक विनोद के दोनों पैरों फ्रैक्चर के साथ-साथ रीढ़ की हड्डी में भी फ्रैक्चर बताया गया है। इसलिए घायल को शिनाख्त परेड के लिए जेल नहीं ले जाया जा सकता। पुलिस के पास शिकायतकर्ता के स्वस्थ होने का इंतजार करने के अलावा कोई रास्ता नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेंद्र सिंह, जांच अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed