{"_id":"693dd4274a69226a150654eb","slug":"the-bull-killed-the-man-but-the-municipal-administration-did-not-wake-up-rohtak-news-c-17-roh1020-777503-2025-12-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: सांड़ ने व्यक्ति की जान ली पर नपा प्रशासन नहीं जागा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: सांड़ ने व्यक्ति की जान ली पर नपा प्रशासन नहीं जागा
Sun, 14 Dec 2025 02:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Sun, 14 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
36...कलानौर की सड़क पर घूमते आवारा पशु। संवाद
कलानौर। कस्बे में लावारिस पशु के हमले में व्यक्ति की मौत और दो अन्य के घायल होने के बाद भी नगर पालिका प्रशासन नहीं जागा है। नपा प्रशासन ने हमला करने वाले सांड़ को गोशाला में छोड़ कर ही अपनी जिम्मेदारी पूरी कर ली है। सड़कों पर अभी भी गाेवंश खुलेआम घूम रहे हैं।
लोगों का कहना है कि यह कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है। सांड़ के हमले में इससे पहले रामकिशन नामक युवक भी घायल हो चुका है। उसका हाथ टूटने की वजह से इलाज चल रहा है। लावारिस पशु कस्बे में खुलेआम घूम रहे हैं। इन्हें पकड़ने के लिए शायद नगर पालिका प्रशासन को और किसी की जान जाने का इंतजार है।
घटना के एक दिन बाद भी हालात में कोई खास सुधार देखने के लिए नहीं मिल रहा है। शनिवार को भी कलानौर की सड़कों और गलियों में सांड़ व गोवंश खुलेआम घूमते नजर आए। मुख्य सड़कों पर पशुओं का जमावड़ा देखा गया। इससे राहगीरों और वाहन चालकों में डर का माहौल है।
विज्ञापन
राजेश नागाराम का कहना है कि नगर पालिका की ओर से लावारिस पशुओं की समस्या को दूर करने के लिए कोई ठोस और स्थायी कदम नहीं उठाया जा रहा है। कभी-कभार पशु पकड़ने की कार्रवाई जरूर होती है। इसके बाद फिर वही हालात बन जाते हैं।
वार्ड वासियों और सामाजिक संगठनों ने प्रशासन से मांग की कि लावारिस पशुओं की समस्या को गंभीरता से लेते हुए स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि भविष्य में किसी और परिवार को इस तरह से अपने परिजन को न खोना पड़े।
वर्जन
कुछ दिन पहले भी लावारिस पशुओं को पकड़कर गोशाला में छोड़ा गया था। ठेकेदार का अभी टेंडर पूरा नहीं हुआ है। जल्द ही पशुओं को पकड़ा जाएगा। -विनय कुमार, नपा सचिव, कलानौर।