{"_id":"6a91ef0e1d089b05800cc3a5","slug":"the-bond-of-love-between-brother-and-sister-tied-by-a-silken-thread-rohtak-news-c-200-1-bgh1002-126649-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: रेशम की डोर में बंधा भाई-बहन का प्यार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: रेशम की डोर में बंधा भाई-बहन का प्यार
विज्ञापन
फोटो 84 : छोटी बहन से राखी बंधवाने के बाद मिठाई खिलाता भाई। स्रोत पाठक
- फोटो : Samvad
बहादुरगढ़। बहन-भाई के प्रेम का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व शुक्रवार को क्षेत्र में धूमधाम से मनाया गया। सुबह से ही घरों में पूजा-अर्चना का दौर शुरू हो गया और बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधकर उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। भद्रा का साया नहीं होने के कारण दिनभर राखी बांधने का सिलसिला चलता रहा।
रक्षाबंधन को लेकर बाजारों में भी खूब रौनक रही। दिल्ली-रोहतक रोड, नाहरा-नाहरी रोड, झज्जर रोड और रेलवे रोड समेत कई स्थानों पर मिठाई और राखी की दुकानों पर ग्राहकों की भीड़ रही। हलवाइयों ने कई दिन पहले से मिठाइयां तैयार करनी शुरू कर दी थीं। राखी विक्रेताओं के यहां भी दोपहर तक खरीदारी के लिए लोगों की आवाजाही बनी रही।
नई बस्ती निवासी कविता, राधिका, मधु, हीना और निशा ने कहा कि रक्षाबंधन उन्हें बेहद पसंद है। बुजुर्ग अंगूरी देवी ने कहा कि सभी त्योहार भारतीय संस्कृति की अनमोल धरोहर हैं और इन्हें मिलजुलकर मनाना चाहिए।