फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chandigarh ›   The body of the missing electrician was found 12 days later in a plot 500 meters away from the house

रोहतक: लापता बिजली मिस्त्री का शव 12 दिन बाद घर से 500 मीटर दूर प्लॉट में मिला

Wed, 01 Apr 2020 10:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक (हरियाणा) Published by: रोहतक ब्यूरो Updated Wed, 01 Apr 2020 10:18 PM IST
विज्ञापन
The body of the missing electrician was found 12 days later in a plot 500 meters away from the house
सांकेतिक तस्वीर।

वार्ड-2 से 20 मार्च को लापता हुए युवक का शव महम-जुलाना मार्ग पर घर से करीब आधा किमी दूर स्थित एक प्लॉट में बोए गए गेहूं में पड़ा मिला। शव को कुत्तों ने बुरी तरह से नोंच रखा था। शव के बारे में तब पता चला जब सुबह के समय दौड़ लगाने वाले युवा प्लॉट में कपड़े बदलने गए तो उन्हें गेट पर हाथ पड़ा मिला।

विज्ञापन


इस पर उन्होंने प्लाट में जांच की तो शव मिला। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम पर सूचना दी। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नवीन जाखड़ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लिया। मृतक की पहचान वार्ड-2 निवासी प्रवीन उर्फ विशु पुत्र नरेंद्र के रूप में हुई। मृतक बिजली का मिस्त्री था। पुलिस ने बताया कि शव पूरी तरह से क्षत-विक्षत हो चुका है। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा। 
विज्ञापन


मृतक के परिजनों ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और शव उठाने से इनकार कर दिया। उसके बाद थाना प्रभारी ने मामले की जानकारी डीएसपी पृथ्वी सिंह को दी। डीएसपी पृथ्वी सिंह ने मौके पर पहुंचकर उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को मनाने का प्रयास किया लेकिन वे नहीं माने। इस पर एसपी राहुल शर्मा को सूचना दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी मौके पर पहुंचा तो परिजनों ने उनके सामने भी हंगामा किया। परिजनों ने एसपी के सामने चौकी प्रभारी सत्यवान, सीआईए- 2 प्रभारी आजाद को बर्खास्त करने व उच्च स्तरीय कमेटी से पोस्टमार्टम करवाने की मांग के साथ जांच के लिए एसआईटी बनाने की मांग की है। इस पर एसपी ने परिजनों की आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन और आरोपी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई का आश्वासन दिया। उसके बाद परिजन शव को पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई ले जाने पर सहमत हुए।

जमीन विवाद से जुड़ा हुआ मामला
प्रवीन की मौत को जमीन विवाद से जोड़कर देखा जा रहा है। परिजनों ने जमीन विवाद को कुछ युवकों पर अपहरण करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया था। कोर्ट में मामला विचाराधीन है। पुलिस ने परिजनों के बयानों के आधार पर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।

पुलिसकर्मियों पर लगाए गंभीर आरोप
मृतक के परिजनों ने बताया कि प्रवीन 20 मार्च को रोहतक के लिए घर से निकला था। उसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया। 21 मार्च रात को अज्ञात ने फोन कर अपहरण करने की बात कही थी। उसके बाद प्रवीन का फोन बंद आ रहा था। मामले की जानकारी चौकी प्रभारी सत्यवान को दी। लेकिन उन्होंने मामले में तुरंत कार्रवाई नहीं की। इस बारे में एसपी राहुल शर्मा से भी मुलाकात की तो उन्होंने मामले की जांच सीआईए-2 को दे दी। लेकिन सीआईए ने भी मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

मृतक के परिजनों ने जिन पर हत्या की आशंका जताई है उनको जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। आरोपियों को पकड़ने के लिए विशेष टीम का गठन किया जाएगा। वहीं जिन पुलिसकर्मियों ने लापता मामले में सही से कार्रवाई नहीं की उन पर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मृतक के पिता नरेंद्र व अन्य परिजनों ने चौकी प्रभारी व सीआईए- 2 प्रभारी पर गंभीर व लापरवाही का आरोप लगाए हैं। राहुल शर्मा, एसपी, रोहतक।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed