फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The body of an elderly man who drowned in the pond was found after two days.

Rohtak News: तालाब में डूबे बुजुर्ग का शव दो दिन बाद निकाला

Wed, 27 Mar 2024 03:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Mar 2024 03:47 AM IST
विज्ञापन
The body of an elderly man who drowned in the pond was found after two days.
रोहतक। गोहाना रोड स्थित जसिया गांव में घूमने गए बुजुर्ग तालाब में डूब गए। दो दिन बाद मंगलवार सुबह तालाब से शव निकाला जा सका। सदर पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

सदर थाना प्रभारी मुरारी लाल ने बताया कि 52 वर्षीय मनोज होली के दिन शाम को घूमने गांव से बाहर गया था। काफी देर तक वापस नहीं आया तो परिजनों को चिंता हुई। वह तलाश करते हुए गांव के तालाब पर पहुंचे, जहां सड़क किनारे जूते और जुराब निकले हुए थे। मामले की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और एनडीआरएफ की टीम को सूचित किया। एनडीआरएफ की टीम नाव लेकर पहुंची और फाग वाले दिन भी मनोज को तालाब में तलाश किया, लेकिन पता नहीं लग सका। ग्रामीणों ने मोटर लगाकर पानी निकाला, इसके बाद पानी कम हुआ। गोताखोर ने डुबकी लगाकर शव को बाहर निकाला।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed