फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The body of a Nepali youth was found trapped under a motorcycle near Sundarpur Minor; his family has described the death as suspicious.

Rohtak News: सुंदरपुर माइनर के पास बाइक के नीचे दबा मिला नेपाली युवक का शव, परिजनों ने बताया संदिग्ध

Mon, 12 Jan 2026 12:53 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 12 Jan 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
The body of a Nepali youth was found trapped under a motorcycle near Sundarpur Minor; his family has described the death as suspicious.
15.. मृतक इशांत। अमर उजाला
रोहतक। नेपाल से आकर रोहतक में खाना बनाने का काम कर रहे युवक इशांत (24) की मौत की गुत्थी उलझ गई है। रविवार को पीजीआई के डेड हाउस में शव लेने पहुंचे नेपाली समाज के लोग व परिजन मौत को सामान्य नहीं मान रहे हैं।
विज्ञापन

आशंका जताई है कि इशांत किसी अनहोनी का शिकार तो नहीं हुआ। सवाल किया कि शव के ऊपर बाइक कैसे गिरी। अगर हादसा होता तो बाइक के ऊपर शव मिलता। हालांकि, पुलिस ने मौत को सामान्य हादसा मारकर शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गर्दन की हड्डियां टूटने से मौत बताई गई है। पुलिस के मुताबिक नेपाल का युवक इशांत सिंहपुरा गांव में फार्म हाउस पर खाना बनाने का काम करता था। शनिवार सुबह करीब नौ बजे सुंदरपुर माइनर के पास उसका शव मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

एफएसएल एक्सपर्ट ने भी मौके पर जांच पड़ताल की। मृतक के शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं मिला। केवल गर्दन की हड्डी टूटी मिली। इससे साफ है कि बाइक का संतुलन बिगड़ने से वह गिर गया और उसके ऊपर बाइक गिर गई।
बाक्स
किसी वाहन से टक्कर होती तो दूर गिरा मिलता शव : नेपाली यूनियन
ऑल इंडिया नेपाली यूनियन के सदस्य रवि कुमार ने बताया कि शहर में करीब 11 हजार नेपाल के लोग नौकरी करते हैं। ज्यादातर खाना बनाने या चौकीदार का काम करते हैं। पिछले 10 दिन में रोहतक शहर में नेपाल के चौथे युवक की मौत हुई है। इशांत की मौत सामान्य नहीं लग रही है। अगर किसी वाहन से टक्कर होती तो शव बाइक से दूर गिरा मिलता। फाइनल पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस को हर दृष्टिकोण से जांच करनी चाहिए।
बाक्स
पत्नी करती है दुबई में नौकरी, बेटा रहता है मामा के पास
नेपाल से रोहतक पहुंचे चाचा राकेश ने बताया कि इशांत का आठ साल का बेटा विशु है। पत्नी अन्नु ढाई साल से दुबई में नौकरी कर रही हैं। इशांत भी दुबई में नौकरी करता था लेकिन निजी कारणों से ढाई माह पहले वापस आ गया। अब एक माह से सिंहपुरा में खाना बनाने का काम कर रहा था। अचानक उसकी मौत की सूचना मिली है।

वर्जन
नेपाल के युवक इशांत की मौत अब तक की जांच में हादसा मिली है। शरीर पर कहीं चोट का निशान नहीं है। गर्दन की हड्डी टूटी है। फाइनल रिपोर्ट का इंतजार है। -एसआई राजेश कुमार, प्रभारी टिटौली पुलिस चौकी

15.. मृतक इशांत। अमर उजाला

15.. मृतक इशांत। अमर उजाला

15.. मृतक इशांत। अमर उजाला

15.. मृतक इशांत। अमर उजाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed