फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The annual festival of Sankat Mochan Temple will be celebrated with great pomp and show.

Rohtak News: धूमधाम से मनाया जाएगा संकट मोचन मंदिर का वार्षिकोत्सव

Wed, 28 Jan 2026 02:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 28 Jan 2026 02:41 AM IST
विज्ञापन
The annual festival of Sankat Mochan Temple will be celebrated with great pomp and show.
रोहतक। माता दरवाजा स्थित संकट मोचन मंदिर में गद्दीनशीन साध्वी मानेश्वरी देवी के सानिध्य में पांच दिवसीय 25वां वार्षिकोत्सव 28 जनवरी से एक फरवरी तक धूमधाम से मनाया जाएगा। मंदिर व भगवान की प्रतिमा को लाइटों व फूल मालाओं से सुसज्जित किया गया। पंडित अशोक शर्मा मंत्रोच्चारण से पूजा-अर्चना करेंगे। इस अवसर पर हनुमान कथा, सुंदरकांड पाठ, भजन संध्या, स्टेशनरी वितरण, ध्वजारोहण, कन्या पूजन, हवन, प्रवचन, कंबल वितरण, संत महात्माओं के प्रवचन और सत्संग, भंडारा व धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 28 जनवरी को सुबह 10 बजे कलश यात्रा निकलेगी जो मंदिर से चलकर डेरा बाबा लक्ष्मण पुरी पहुंचेंगी। इसके बाद सुंदरकांड पाठ और भंडारा होगा। 29 जनवरी से 31 जनवरी तक साध्वी मानेश्वरी देवी दोपहर तीन बजे से हरि इच्छा तक हनुमान कथा करेंगी। 31 जनवरी को चार बजे संत सम्मेलन होगा जबकि एक फरवरी को श्रीराधा नाम संकीर्तन की ओर से भजन संध्या व 11 बजे ध्वजारोहण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed