फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The altercation took place on Malgodam road, four friends had drowned and killed

मालगोदाम रोड पर कहासुनी का लिया बदला, चार दोस्तों ने डुबोकर की थी हत्या

Fri, 23 Jul 2021 01:42 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Jul 2021 01:42 AM IST
विज्ञापन
The altercation took place on Malgodam road, four friends had drowned and killed
शहर की आंबेडकर कॉलोनी से अपहृत शशांक की हत्या मामूली कहासुनी का बदला लेने के लिए की गई है। शशांक को उसके चार दोस्त घर से बुलाकर ले गए और सुनारिया के पास जेएलएन नहर में डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपियों को दो दिन के रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन

इंदिरा कॉलोनी चौकी प्रभारी सुभाष ने बताया कि आंबेडकर कॉलोनी निवासी एवं निगम की अकाउंट ब्रांच में कार्यरत राकेश ने दी शिकायत में बताया कि रविवार को उसका 18 वर्षीय बेटा शशांक घर पर था। उसे पड़ोस का युवक सुमित अपने साथियों के साथ घर से बुलाकर ले गया। उसी दिन दोपहर करीब 3 बजे सिंचाई विभाग से फोन आया कि आपकी स्कूटी बालंद गांव के पास नहर में मिली है। उसे अनहोनी की आशंका हुई। पुलिस ने सुमित व अन्य के खिलाफ अपहरण का मामला दर्ज किया था। जांच के दौरान पुलिस ने चार युवकों सुमित, रोहित, अमर व शिवम को गिरफ्तार किया। जांच अधिकारी ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया किया कि वे सभी मालगोदाम रोड पर एक कपड़े की दुकान पर काम करते थे। शशांक खुद को ज्यादा होशियार दिखाता था। इस बात को लेकर कहासुनी भी हो गई थी। ऐसे में उसे सबक सिखाने का निर्णय लिया। योजना के तहत वे उसे घर से बुलाकर ले गए और सुनारिया के पास नहर में डुबोकर हत्या कर दी। इसके बाद स्कूटी को बालंद गांव के नजदीक नहर में फेंक दिया। पुलिस ने मामले में स्कूटी को पहले ही बरामद कर लिया था। अब एक बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन

हत्या के आरोप में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार किया था। जांच में सामने आया है कि कहासुनी का बदला लेने के लिए शशांक को उसके दोस्त घर से बुलाकर ले गए थे। नहर के पास उसकी डुबोकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी सुमित, शिवम, रोहित व अमर को दो दिन के रिमांड पर लिया था। शुक्रवार को उन्हें अदालत में पेश किया जाएगा। केस में अपहरण व हत्या के अलावा एससी-एसटी एक्ट भी जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गोरखपाल राणा, डीएसपी, मुख्यालय
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed