फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The administration broke the road, released tear gas, killed the water showers, still broke the barricades and moved the farmers to Delhi

प्रशासन ने तोड़ी सड़क, आंसू गैस छोड़ी, पानी की बौछारें मारी, फिर भी बैरिकेड्स तोड़ दिल्ली को ओर बढ़े किसान

Sat, 28 Nov 2020 01:11 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 28 Nov 2020 01:11 AM IST
विज्ञापन
The administration broke the road, released tear gas, killed the water showers, still broke the barricades and moved the farmers to Delhi
The administration broke the road, released tear gas, killed the water showers, still broke the barricades and moved the farmers to Delhi - फोटो : RohtakCity
केंद्र के तीन कृषि कानूनों को लेकर किसानों का गुस्सा थम नहीं रहा है। दिन भर गुस्से के साथ किसानों के कदम भी दिल्ली की ओर बढ़ते रहे। इन बढ़ते कदमों को रोकने के लिए शासन व प्रशासन ने पुख्ता प्रबंध किए थे। सड़क खोद कर बैरिकेड्स लगाए। किसानों का जोश ठंडा करने को उन पर पानी की बौछारें ही नहीं मारी, आंसू गैस के गोले भी फेंके। पुलिस व किसानों के बीच महम में करीब दो घंटे की जद्दोजहद के बाद किसान बैरिकेड्स तोड़कर आगे बढ़ गए। लाखनमाजरा में सरकारी निर्देश मिलने के बाद प्रशासन ने खुद बैरिकेड्स हटा दिए। दूसरे इलाकों से भी किसान दिल्ली को ओर बढ़ते नजर आए। इस दौरान लोगों को परेशानी भी हुई। कोई अपने गंतव्य पर नहीं पहुंच पाया तो परीक्षा देने। हालात ये रहे कि मरीज तक समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंची और दुल्हन के दरवाजे पर बरात। अमर उजाला की टीम ने जिले के विभिन्न खंडों में मौके पर मौजूद रह कर सारी गतिविधियों को देखा तो ये बातें सामने आई। लाखनमाजरा में शुक्रवार सुबह ही पुलिस अलर्ट नजर आई। सड़क खोद कर दिल्ली जाने वाले किसानों व वाहनों को रोक दिया गया। पुलिस ने दूसरे रास्ते भी बंद कर दिए। इस दौरान बुजुर्गों व बच्चों को काफी परेशानी हुई। रोडवेज बस से जींद जा रहे व्यक्ति को पूरी टिकट देने के बावजूद बीच रास्ते उतरना पड़ा। एंबुलेंस तक जाम में फंसी नजर आई। यह एंबुलेंस एक मरीज को लेने के लिए निकली थी, मगर जाम के कारण बैरंग लौट गई। बरात लेकर जा रहा दूल्हा अपने रिश्तेदारों व दोस्तों के साथ घंटों जाम में फंसा रहा।
विज्ञापन

पानी की बौछारें व आंसू गैस भी नहीं रोक पाई कदम
महम में नए कृषि कानूनों के विरोध में किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग 9 स्थित पीपला पुलिस चौकी के पास बैरिकेडिंग की। यहां भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया। पुलिस ने किसानों को रोकने के लिए पानी की बौछारें करने के साथ आंसू गैस के गोले भी छोडे़। इसके बावजूद किसानों का जोश ठंडा नहीं हुआ। उपायुक्त कैप्टन मनोज कुमार व पुलिस अधीक्षक राहुल शर्मा खुद मौके पर पहुंचे और किसानों से वापस जाने का अनुरोध किया। इसके बाद भी वहां पुलिस व किसानों के बीच तनाव का माहौल बना रहा। बाद में किसान बैरिकेड तोड़कर दिल्ली की ओर बढ़ गए।
विज्ञापन

ट्रैक्टर से विधायक कुंडू दिल्ली रवाना
रोहतक में महम विधायक बलराज कुंडू के जींद बाईपास स्थित फार्म हाउस पर शुक्रवार को किसान इकट्ठा हुए। यहां अपनी बातचीत के बाद सभी विधायक की अगुवाई में दिल्ली की ओर चल पड़े। विधायक खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान आंदोलन में शामिल होने निकले। पुलिस से बचने के लिए यह दल शहर के बाहरी इलाकों व हाइवे से होते हुए दिल्ली बाईपास पहुंचा। यहां से काफिले ने दिल्ली की ओर कूच किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसानों को रोकने में प्रशासन नाकाम
सांपला। दिल्ली कूच करने वाले किसानों को शुक्रवार को प्रशासन रोकने में बेबस नजर आया। नेशनल हाईवे पर रोहद टोल से पहले किसानों को रोकने के लिए बड़े पत्थर, लोहे के बैरिकेड, मिट्टी रोड़ी की दीवार बनाकर हाईवे बंद कर दिया। ये प्रयास किसानों को रोकने में काम नहीं आए। आधी रात को ही किसानों ने उन्हें उखाड़ फेंका और दिल्ली की ओर रवानगी ली। शुक्रवार सुबह सीमेंट रोड़ी डालकर दोबारा मार्ग बंद कर वाहनों को रोकने के प्रयास किया। इस बार भी किसान नहीं रुके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed