फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The accused of murder locked the house and fled, police empty handed

Rohtak News: घर पर ताला लगाकर भागे हत्यारोपी, पुलिस खाली हाथ

Sat, 22 Nov 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
The accused of murder locked the house and fled, police empty handed
17...अजय। फाइल फोटो
रोहतक। सांपला के अजय हत्याकांड में वारदात के चार दिन बाद भी पुलिस खाली हाथ है। राहुल, रोहित उर्फ चोटी व जाहिद घरों पर ताला लगाकर भूमिगत हैं। थाना प्रभारी बिजेंद्र सिंह का कहना है कि लगातार दबिश दे रहे हैं। आरोपियों को जल्द काबू किया जाएगा।
विज्ञापन

वार्ड नंबर 11 निवासी राजवंती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी तीन बेटी व एक बेटा है। बेटियां शादीशुदा हैं जबकि बेटा अजय प्राइवेट नौकरी करता था। बुधवार शाम करीब 6 बजे अजय घर पर यह कहकर गया था कि वह बाजार में सामान लेने जा रहा है। देर रात तक नहीं आया।
विज्ञापन

वीरवार सुबह बेहोशी की हालत में झज्जर-मेरठ रोड पर डिवाइडर के साथ मिला। उसे पीजीआई में ले जाया गया जहां शुक्रवार सुबह दम तोड़ दिया। आरोप है कि सांपला निवासी रोहित, राहुल व जाहिद ने अपहरण करके उसकी हत्या की है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों के घर दबिश दी गई लेकिन हाथ नहीं आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed