{"_id":"63b9bcc4fb6655630a170514","slug":"the-accused-of-grabbing-chemical-worth-11-lakhs-was-arrested-rohtakcity-news-rtk66868403","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 11 लाख का केमिकल हड़पने का आरोपी काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 11 लाख का केमिकल हड़पने का आरोपी काबू
विज्ञापन
रोहतक। पुलिस ने प्राइवेट कंपनी से धोखाधड़ी कर 11 लाख रुपये से ज्यादा का केमिकल हड़पने के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे अदालत में पेश किया गया। यहां से इसे पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया।
सहायक पुलिस अधीक्षक सांपला मेधा भूषण ने बताया कि बेरी रोड इस्माईला के पास स्थित एमएसयूनिक्स सेल्यूलॉज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के डायेरक्टर देवेंद्र की शिकायत पर थाना सांपला में केस दर्ज किया गया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि कंपनी के पास एक युवक ने खुद को केके इंटरप्राइजेज रिक्को इंडस्ट्रियल सांगेनर का मालिक बताते हुए अपना नाम कमल जैन बताया। अपना पता, ईमेल आईडी, पैनकार्ड व अन्य जानकारी देकर कंपनी से माल लेने की रिक्वेस्ट भेजी। कंपनी ने माल एडवांस पेमेंट लेकर भेजने की बाध्यता जाहिर की। युवक ने कंपनी की बैंक डिटेल मांगी तो कंपनी ने जानकारी उपलब्ध करा दी। कुछ समय बाद युवक ने कंपनी में फोन कर बताया कि कंपनी के खाते में पेमेंट कर दी गई है। इसका स्क्रीनशॉट भी भेजा। कंपनी ने स्क्रीनशॉट देखकर युवक के पास 11 लाख 63 हजार 480 रुपये का माल भेज दिया। बाद में खाते में पेमेंट चेक की तो युवक की तरफ से पेमेंट नहीं आने का पता लगा। कंपनी को 11 लाख की धोखाधड़ी का पता लगने पर पुलिस को शिकायत दी।
एसआई विनोद ने जांच करते हुए नागौर अलाय हाल राजस्थान के जिला जोधपुर के नर्सिंग विहार में रहने वाले आरोपी ललित को गिरफ्तार किया। आरोपी ने राजस्थान में अपने बेटे कार्तिक के नाम से एक पेंट फैक्टरी 2018 से 2021 तक किराये के प्लॉट में खोली। फैक्टरी में बचत न होने के कारण उसे बंद कर दिया। इस दौरान आरोपी को केमिकल का ज्ञान हो गया। आरोपी ने अधिक पैसा कमाने के लिए ऑनलाइन फ्रॉड का तरीका निकाला। आरोपी ने केमिकल बेचने वाली कंपनियों का ऑनलाईन साइट के जरिये पता कर उनके मालिकों से संपर्क किया। आरोपी अपने बैंक के खाते से नकली पेमेंट की रसीद बनाकर कंपनी में भेज देता था। कंपनी के मालिक कई बार बगैर खाता जांचे आरोपी का भेजा स्क्रीन शॉट देखकर ही सामान भेज देते थे। आरोपी ने यूनिक्स सेल्यूलॉज प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से भेजे गए केमिकल के 80 कट्टों को जयपुर से उठा लिया। अब इससे पूछताछ जारी है।