फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   The 158-year-old All Saints Church is decorated for Christmas.

Rohtak News: क्रिसमस की तैयारी में सजा 158 साल पुराना आल सेंट चर्च

Tue, 23 Dec 2025 02:18 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 23 Dec 2025 02:18 AM IST
विज्ञापन
The 158-year-old All Saints Church is decorated for Christmas.
46...क्रिसमस पर लाइटों से सजा ऑल सेंट चर्च। संवाद
रोहतक । शहर के बीच में स्थित 158 साल पुराने चर्च में क्रिसमस की तैयारियां शुरू हो गई है। इसको लेकर ऑल सेंट चर्च की सजावट की गई है। चर्च परिसर में सोमवार को विद्यार्थियों के बीच ड्राइंग प्रतियोगिता कराई गई। इसमें नर्सरी से 10वीं कक्षा तक के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लिया। शाम पांच बजे सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन

पादरी एरिक मार्क नोएल डेनियल ने बताया कि 24 दिसंबर को रात साढ़े 10 बजे विशेष प्रार्थना होगी। 25 दिसंबर को क्रिसमस के अवसर पर चर्च परिसर में प्रार्थना की जाएगी व मेला लगाया जाएगा। चर्च के पदाधिकारियों ने बताया कि इसके मुख्य हाल की दीवार पर लगे उद्घाटन पत्थर के अनुसार आल सेंट चर्च का हाल 1867 में तत्कालीन ब्रिटिश सैन्य अधिकारी मेजर फिंडला ने अपनी बेटी एथेल नोरा की याद में बनवाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed