फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tender for cleaning drains not allotted

Rohtak News: नालों की सफाई का टेंडर नहीं हुआ अलाॅट

Tue, 11 Jun 2024 05:18 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jun 2024 05:18 AM IST
विज्ञापन
Tender for cleaning drains not allotted
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

रोहतक। प्री मानसून के 10 दिन में दस्तक देने की संभावना है। मानसून के भी समय पर आने की संभावना है। अब तक शहर से बरसाती पानी की निकासी करने वाले नालों की सफाई नहीं हुई है। इसकी बड़ी वजह नगर निगम के पास सफाई कर्मचारियों की कमी होना बताया जा रहा है। इसके अलावा सफाई का टेंडर भी नहीं हुआ है। ड्रेन नंबर आठ भी पूरी तरह साफ नहीं हुई है। ऐसे में मानसून में परेशानी बढ़ना तय है। प्रशासन के लिए बरसाती पानी की निकासी चुनौती बना हुआ है।
मानसून सीजन में बरसाती नाले मुसीबत बन सकते हैं। शहर में जलभराव के कारण बाढ़ सरीखे हाल बनने से भी इन्कार नहीं किया जा सकता है। इसकी वजह बरसाती नालों व ड्रेन नंबर आठ का गंदगी से अटा होना है। शहर में लघु सचिवालय व विकास भवन के साथ लगने नाले की कचरे से अटे पड़े हैं। इनकी सफाई नहीं होने से नाले पूरी तरह बंद हो गए हैं।
विज्ञापन

सोनीपत रोड, छोटूराम स्टेडियम के बाहर, सेक्टर चार, बस स्टैंड रोड, सुखपुरा चौक, गोहाना रोड, टीबी अस्पताल के सामने, माता दरवाजा चौक, जींद बाईपास, हिसार रोड, पुराना बस स्टैंड के पास, आर्य नगर, झज्जर रोड, सुनारिया रोड, शिवाजी कॉलोनी, एकता कॉलोनी, सरकुलर रोड, गांधी कैंप, मॉडल टाउन, छोटूराम चौक, पुलिस लाइन के साथ लगती सड़क समेत विभिन्न क्षेत्रों के नाले खस्ताहाल हैं। इनके जाम होने से बरसाती पानी की निकास नामुमकिन है। ऐसे में मानसून सीजन में सड़कें जलमग्न होना तय है। इससे निचले व पुराने इलाके में रहने वाले लोगों को जलभराव का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed