फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temporary encroachment and overcrowding increased the concern of the fire department

अस्थायी अतिक्रमण और भीड़भाड़ ने बढ़ाई दमकल विभाग की चिंता

Mon, 01 Nov 2021 01:21 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 01 Nov 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Temporary encroachment and overcrowding increased the concern of the fire department
त्योहारी सीजन पर बाजारों में अस्थायी अतिक्रमण और भीड़भाड़ ने दमकल विभाग की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। चिंता सता रही है कि यदि कहीं आग से अनहोनी हुई तो मौके पर तुरंत पहुंचना मुश्किल नहीं होगा। हालात को देखकर टीमें न सिर्फ व्यापारियों को रास्ते छोड़ने बल्कि फायर इस्टिंग्युसर (अग्निशमन यंत्र) रखने का सलाह दे रही हैं ताकि आग फैलने से रोकी जा सके।
विज्ञापन

दीपोत्सव के चलते शहर के हर बाजार में खरीदार की भीड़ उमड़ रही है। सर्वाधिक भीड़ किला रोड बाजार, रेलवे रोड बाजार, मॉडल टाउन, डी-पार्क, शौरी मार्केट में उमड़ रही हैं। इन बाजारों में दुकानों के आगे अतिक्रमण और डिवाइडरों पर फड़ियां लग गईं हैं। ग्राहकों की भीड़ उमड़ने की वजह से बाजारों में सहज निकलना संभव नहीं रहा। ऐसे हालातों से दमकल विभाग की चिंता काफी बढ़ गई है। दमकल विभाग के अधिकारियों की समझ नहीं आ रहा कि यदि कहीं आग की सूचना मिली तो कैसे जल्द से जल्द मौके पर पहुंचेंगे। यदि समय रहते मौके पर नहीं पहुंचे तो हालात विकट हो सकते हैं। इसके चलते दमकल विभाग के अधिकारी बाजारों के दुकानदारों के साथ बैठक कर चुके हैं। मशविरा दे चुके हैं कि वह दुकानों पर अग्निशमन यंत्र रखें और दमकल की गाड़ियों के निकलने के लिए रास्ता छोड़कर रखें ताकि फायर टेंडर (आग बुझाने की गाड़ी) को आवागमन में कोई दिक्कत नहीं हो।
विज्ञापन

दमकल विभाग के पास उपलब्ध संसाधन
मानसरोवर: - चार फायर टेंडर, 36 फायर कर्मी।
सेक्टर-पांच: - दो फायर टेंडर, 27 फायर कर्मी।
सांपला: - एक फायर टेंडर, 10 फायर कर्मी।
गलियों में आग बुझाने के लिए दो बाइक मय फायर टेंडर।
दमघोंटू धुआं में बचाव के लिए आठ श्वास नियंत्रण यंत्र।
विकराल आग बुझाने के लिए 20-20 लीटर फोम के 25 ड्रम।
शहर में नहीं एक भी हाइड्रेंट प्वाइंट
आपातकालीन हालातों से निपटने के लिए शहर में हाइड्रेंट प्वाइंट बनाए जाते हैं, जो शहर में एक भी नहीं है। दमकल विभाग की मानें तो पहले शहर में कुछ स्थानों पर हाइड्रेंट प्वाइंट थे, जहां से जरूरत पड़ने पर आग बुझाने के लिए फायर टेंडर में पानी भरा जाता था मगर अब ऐसा नहीं है। पुराने हाइड्रेंट प्वाइंट खत्म हो चुके हैं। आग भीषण होने पर नजदीकी जलघर, मॉल, पार्किंग आदि से पानी लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर गाड़ी के साथ में रहेगी फोम
दमकल विभाग ने तय किया है कि पांच दिवसीय दीपोत्सव के दौरान हर फायर टेंडर के साथ फोम रखी जाएगी ताकि आग बढ़ती देख तुरंत फोम का इस्तेमाल किया जा सके। अब ऐसा नहीं होगा कि आग भीषण होने पर ही फोम इस्तेमाल की जाए।
कर्मचारियों की छुट्टियां निरस्त
त्योहार के चलते दमकल विभाग के कर्मियों की छुट्टी निरस्त कर दी गई है। प्रत्येक कर्मी को पांच दिवसीय दीपोत्सव पर हर हाल में ड्यूटी पर आने के आदेश जारी कर दिए हैं।
बाजारों के खड़ी रहेगी दमकल विभाग की गाड़ी
दमकल विभाग ने तय किया है कि त्योहार पर दमकल की गाड़ी व कर्मी मुस्तैद रहेंगे। जैसे ही आग की सूचना मिलेगी वैसे ही तुरंत मौके पर पहुंचा जाएगा ताकि नुकसान को बचाया जा सके।

बाजारों के दुकानदारों को फायर इस्टिंग्युसर रखने के लिए कहा गया है ताकि आग को फैलने से रोका जा सके। फायर टेंडरों के आने-जाने के लिए रास्ता छोड़ने के लिए भी कहा है। शहर में एक भी हाइड्रेंट प्वाइंट नहीं है। जरूरत पड़ने पर नजदीकी जलघर, मॉल या पार्किंग से पानी लिया जाएगा। बाजारों में दमकल की गाड़ियां व कर्मी तैनात रहेंगे। दीपोत्सव के चलते कर्मियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं।
- रमेश जांगड़ा, एफएसओ, रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed