फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature likely to cross 47 degrees on May 28

Rohtak News: 28 मई को पारा 47 डिग्री के पार जाने की आशंका

Sat, 25 May 2024 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 May 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
Temperature likely to cross 47 degrees on May 28
रोहतक। बीते कुछ दिनों से गर्मी के तेवर आसमान पर हैं। इस झुलसा देने वाली गर्मी से बच्चे, बूढ़े, जवान, पशु व पक्षी सभी परेशान हैं। गत सप्ताह से ही भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को दोपहर होते-होते गर्म हवा के थपेड़ों ने शहरवासियों को खूब झुलसाया।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में पारा और बढ़ने का अनुमान है। माह का पांचवां हफ्ता और गर्मी लेकर आने वाला है। बारिश के आसार नजर नहीं आ रहे हैं। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 45.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 30.4 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 28 मई को पारा 47 डिग्री सेल्सियस के पार जाने की आशंका है।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अनिल बिरला ने कहा कि लू के लक्षणों जैसे सिर दर्द, बुखार, उल्टी, अत्यधिक पसीना व बेहोशी आना, कमजोरी महसूस होना, शरीर में ऐंठन व नब्ज असामान्य होने पर चिकित्सकीय परामर्श लें। लू के लक्षण नजर आने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर डॉक्टर से परामर्श लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

लू से करें खुद का बचाव : उपायुक्त अजय कुमार

उपायुक्त अजय कुमार ने कहा है कि नागरिक लू से बचाव के लिए सावधानी बरतें। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी सावधानियों का ध्यान रखें। घर से बाहर निकलने से पहले भर पेट पानी अवश्य पिएं, सूती, ढीले व आरामदायक कपड़े पहनें। धूप में निकलते समय सिर पर टोपी, कपड़ा या छतरी का उपयोग करें। पानी, छाछ, ओआरएस का घोल या घर में बने पेय पदार्थ जैसे लस्सी, निंबू पानी, आम पन्ना का सेवन करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed