फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Temperature dropped by 5 degrees due to 8 mm rain

Rohtak News: आठ एमएम बारिश से 5 डिग्री लुढ़का पारा

Sat, 22 Jun 2024 05:46 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 22 Jun 2024 05:46 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped by 5 degrees due to 8 mm rain
रोहतक। नौतपा की शुरुआत से ही आसमान से आग बरसने का सिलसिला वीरवार रात को थमा। करीब आठ एमएम बारिश ने मौसम को खुशनुमा बना दिया। तिलियार स्थित लघु चिड़ियाघर में गर्मी के कारण शेर, बाघ, भालू आदि जानवर जो अपनी मांद से बाहर आने से कतराते थे और पर्यटक उनकी एक झलक पाने के लिए मांद को निहारते रहते थे वह सभी जानवर शुक्रवार को बाहर आए। इससे पर्यटकों में उत्साह दिखा। खासकर बच्चे भालू को देखकर काफी प्रसन्न दिखे। 5 डिग्री गिरावट के साथ शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.6 और न्यूनतम तापमान 23.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार 22 जून से 26 जून तक मौसम खुश्क परंतु परिवर्तनशील रहने की संभावना है। साथ ही दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने की संभावना है। दिन के तापमान में पश्चिमी हवा चलने की संभावना है। इस दौरान बीच-बीच में हल्के बादल भी आने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी की तरफ से मानसूनी हवा के प्रभाव से 26 जून रात्रि से मौसम में बदलाव संभावित है। इससे 27 जून से राज्य में प्रीमानसून बारिश की शुरुआत होने की भी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed