{"_id":"664a8a4282a36b7e1e034c89","slug":"temperature-crosses-45-power-cuts-hit-overnight-jhajjar-news-c-195-1-nnl1001-110431-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: मौसम का पारा 45 पार, रात भर बिजली कटौती की मार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: मौसम का पारा 45 पार, रात भर बिजली कटौती की मार
Mon, 20 May 2024 04:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 20 May 2024 04:54 AM IST
विज्ञापन
झज्जर। रविवार को तामपान पिछले पांच साल का रिकॉर्ड तोड़कर 45.4 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। गर्मी के कारण ट्रांसफार्मर भी उबलने लगे हैं जिससे अघोषित कटौती बढ़ गई है। शनिवार को रात भर बिजली कटौती से लोग परेशान रहे। पूरी रात आधे घंटे के बाद अघोषित कट लगते रहे।दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा, मुख्य बाजार, चौपटा बाजार में रात भर बिजली ठप रही और सुबह पानी की आपूर्ति बाधित रही।
शनिवार को कई क्षेत्रों में बिजली कम व ज्यादा होती रही। इससे बिजली के उपकरण जलने का खतरा बना रहा। लोग बिजली निगम के शिकायत केंद्र पर पूरी रात फोन मिलाते रहे, लेकिन फोन व्यस्त रहा। तीन बार कर्मचारियों ने फोन उठाया तो उसे होल्ड पर कर दिया। इसके चलते शिकायत तक नहीं लिखवाई जा सकी। बिजली न होने के कारण पूरी रात बच्चे, बुजुर्ग गर्मी में परेशान रहे। दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला, मुख्य बाजार, चौपटा बाजार सहित कई स्थानों में रात भर बिजली गुल रही। बिजली गुल होने के कारण रविवार को दमदमा मोहल्ला, हरिपुरा मोहल्ला में पानी की सप्लाई नहीं हो सकी। जिस समय पानी की सप्लाई सुबह 8 बजे होती है, उस समय बिजली गुल रही। दोपहर को बिजली सुचारु हुई, लेकिन पानी नहीं आया।
बाजारों में सन्नाटा, व्यापार प्रभावित
बेरी। बेरी के मेन बाजार में दिनभर लोगों की भीड़ रहती थी, अब वह दोपहर बाद तक पूरी तरह से सूने रहते हैं। बेरी के मैन बाजार के दुकानदार प्रेम कंसल ने बताया कि गर्मी व लू के थपेड़ों के कारण बाजार में करीब 50 प्रतिशत ग्राहक कम हो गए है। गर्मी में लोगों ने घरों से निकलना बंद कर दिया है, जिससे बाजार से ग्राहक एकदम गायब हो गए हैं।
विज्ञापन
गर्मी के मौसम में इस तरह करें बचाव
बेरी नागरिक अस्पताल के एमओ डॉ. दीपांशु मनचंदा ने बताया कि लू के चलते हमें अपने स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधनियां बरतनी चाहिए। खुले में दिन के समय घरों से बाहर निकलते समय पानी पिएं। शरीर के सभी अंगों को कपड़ों से ढ़के। तरल पदार्थों व हलके भोजन का ही इस्तेमाल करें। शरीर में पानी कमी न होने दे अधिक से अधिक पानी पीना चाहिए। ग्लूकोज व नींबू पानी का अधिक से अधिक प्रयोग करें ताकि शरीर में पानी की कमी न हो सके। खाने में ताजा फल व सलाद का प्रयोग अधिक करें। आंखों को तेज धूप और गर्म हवाओं से बचाने के लिए चश्मा पहनकर ही निकलें।
पांच साल में 19 मई का तापमान
वर्ष तापमान
2020 41
2021 31
2022 41
2023 38
2024 45.4