फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teenager commits suicide when her mother scolds her mobile phone

मां ने मोबाइल में व्यस्त होने पर डांटा तो किशोरी ने की आत्महत्या

Fri, 17 Jan 2020 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 02:00 AM IST
विज्ञापन
Teenager commits suicide when her mother scolds her mobile phone
गांव जसिया में 9वीं कक्षा की छात्रा ने वीरवार दोपहर को चुन्नी से पंखे पर फंदा लगा जान दे दी। पुलिस के अनुसार छात्रा की मां ने उसे मोबाइल फोन का ज्यादा प्रयोग करने पर डांट दिया था। इसी बात से आहत होकर नाबालिग छात्रा ने यह कदम उठाया। थाना सदर पुलिस ने परिजनों के बयान दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने पीजीआई में शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी 15 वर्षीय बेटी नौवीं कक्षा में पढ़ती थी। वीरवार को छात्रा को उसकी मां ने फोन ज्यादा चलाने को लेकर उसे डांट फटकार दिया। छात्रा को धमकाने के बाद उसकी मां खेत में पशुओं के लिए हरा चारा लेने के लिए चली गई थी। छात्रा घर पर अकेली थी। जब परिजन वापस आए तो छात्रा कमरे में पंखे पर चुन्नी से लटकी मिली। छात्रा को फंदे से उतारकर अस्पताल में ले गए। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले के बारे में पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद थाना सदर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed