फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Technical competence and business acumen make one competitive: Prof. Yudhveer

तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक कौशल प्रतिस्पर्धी बनाते हैं : प्रो. युद्धवीर

Fri, 17 Apr 2026 02:56 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Technical competence and business acumen make one competitive: Prof. Yudhveer
रोहतक। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के पं. दीनदयाल उपाध्याय कौशल एवं व्यावसायिक शिक्षा केंद्र की ओर से कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला यूआईईटी के सीएसई ब्लॉक में डेटा साइंस व ईसीई ब्लॉक में एंबेडेड सिस्टम विषयों पर आयोजित की गई।
विज्ञापन


उद्घाटन सत्र में केंद्र के निदेशक प्रो. युद्धवीर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य उन्मुख तकनीकी कौशल विकसित करने, डिजिटल प्रवीणता बढ़ाने तथा उद्योग की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप स्वयं को तैयार करने पर बल दिया। कहा कि तकनीकी दक्षता और व्यावसायिक कौशल ही विद्यार्थियों को प्रतिस्पर्धी बनाते हैं।
विज्ञापन


कार्यशाला के तकनीकी सत्रों में नीरज ठाकुर और लक्ष्य सैन (विशेषज्ञ, सॉफकॉन इंडिया) ने डेटा साइंस और एम्बेडेड सिस्टम को आधुनिक उद्योग की मांग वाली तकनीकें बताते हुए समस्या-समाधान क्षमता, विश्लेषणात्मक सोच एवं तकनीकी दक्षता के विकास पर जोर दिया। इस मौके पर डॉ. कमलदीप, डॉ. हरकेश सहरावत, डॉ. मनोज, डॉ. अनिल सांगवान, डॉ. विकास नांदल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed