फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   teachers says, save my life

महिला प्रोफेसरों ने लगाई गुहार, हमारी जान को खतरा

Mon, 31 Aug 2015 01:38 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक Updated Mon, 31 Aug 2015 01:38 AM IST
विज्ञापन
एमडीयू के एजुकेशन डिपार्टमेंट से प्रोफेसरों के तबादले का मामला गरमाता जा रहा है। तीन दिन पूर्व कार्यभार संभालने को लेकर हुए विवाद के बाद डिपार्टमेंट की महिला एचओडी और डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन ने जान का खतरा बताया है। दोनों महिला अधिकारियों ने एमडीयू प्रशासन से सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन


मामला कुछ इस तरह से है। डिस्टेंस की मान्यता बचाने के लिए एमडीयू प्रशासन ने बीते दिनों एजुकेशन डिपार्टमेंट की एचओडी डॉ. मधु गुप्ता और डीन फैकल्टी ऑफ एजुकेशन डॉ. हेमंत लता शर्मा समेत तीन प्रोफेसरों का तबादला डीडीई में कर दिया था। हालांकि अभी तक किसी भी प्रोफेसर को रिलीव नहीं किया गया है।
विज्ञापन


 तीन दिन पूर्व डिपार्टमेंट का कार्यभार संभालने को लेकर एचओडी और डीन का एक अन्य एसोसिएट प्रोफेसर के साथ विवाद हो गया था। उस समय एसोसिएट प्रोफेसर और उनके एक अन्य सहयोगी को डिपार्टमेंट से बाहर निकाल दिया गया था। इसी मामले को लेकर अब एचओडी और डीन ने जान का खतरा बताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो दोनों महिला अधिकारियों की तरफ से सिक्योरिटी ऑफिसर को पत्र भेजा गया है, जिसमें उन्होंने इस घटना के बाद खुद को असुरक्षित बताया है। इसलिए उन्हें सुरक्षा मुहैया कराई जाए। अभी तक यह पत्र केवल सिक्योरिटी ऑफिसर को भेजा गया है, लेकिन सोमवार को यूनिवर्सिटी खुलने पर यह मामला कुलपति सुधीर राजपाल के संज्ञान में भी डाला जाएगा। उन्हें भी पत्र भेजकर सुरक्षा दिलाने की मांग की जाएगी।

कोई बनना चाहता है एचओडी तो कोई संजो रहा डीन के ख्वाब
भले ही पिछले कई दिनों से एजुकेशन डिपार्टमेंट में खींचतान सबके सामने आ रही हो, लेकिन इसकी रूपरेखा काफी समय पहले तैयार हो चुकी थी। दरअसल एमडीयू के एक प्रशासनिक अधिकारी अपने चहेतों को एचओडी और डीन के पद पर बैठना चाहते हैं। ऐसे में उन्हें डिस्टेंस की मान्यता का बहाना मिल गया और डिस्टेंस की आड़ में किसी भी तरह दोनों चहेतों को कुर्सी दिलाने की कोशिश में लगे हैं। अब देखना है कि चहेतों को पद पर बैठाने का ख्वाब पूरा हो पाता है या फिर नहीं।


प्रोफेसर मधु गुप्ता और प्रोफेसर हेमंत लता शर्मा की तरफ से सिक्योरिटी को लेकर पत्र आया है, जिसे सोमवार को रजिस्ट्रार के सामने रखा जाएगा। अधिकारियों के जो भी आदेश होंगे, उसके अनुसार सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी।
- तरुण शर्मा, सिक्योरिटी कंट्रोलर एमडीयू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed