फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teacher's union's triennial conference and election will be held in Yamunanagar

अध्यापक संघ का त्रिवार्षिक सम्मेलन व चुनाव यमुनानगर में होगा

Sun, 11 Jul 2021 01:45 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 11 Jul 2021 01:45 AM IST
विज्ञापन
Teacher's union's triennial conference and election will be held in Yamunanagar
हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ (संबंधित सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा एवं स्कूल टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया) की राज्य कार्यकारिणी की बैठक रविवार को कर्मचारी भवन रोहतक में हुई। इसकी अध्यक्षता राज्य प्रधान सीएन भारती ने की। यहां अध्यापक संघ का त्रिवार्षिक राज्य सम्मेलन व चुनाव 28 से 30 अगस्त तक यमुनानगर में आयोजित करने का फैसला लिया गया। महासचिव जगरोशन की ओर से संचालित बैठक में केंद्रीय कमेटी के पदाधिकारी एवं सदस्यों के अलावा सभी जिलों के प्रधान व सचिव ने भाग लिया।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के राज्य प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि कोरोना आपदा को अवसर में बदलकर सरकार राज्य कर्मियों के ढाई हजार करोड़ रुपये डीए के डकार गई है। डीए बंद करने में सरकार ने पेंशनरों तक को नहीं बख्शा है। राज्य प्रेस प्रवक्ता वजीर सिंह ने कहा कि हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ का त्रिवार्षिक राज्य चुनाव व सम्मेलन 28 से 30 अगस्त तक यमुनानगर में आयोजित किया जाएगा। बैठक में कोरोना काल में निजी स्कूलों में अभिभावकों से पूरी फीस लेने के बावजूद अध्यापकों को पूरा वेतन नहीं देने की निंदा की गई। 50 प्रतिशत अध्यापकों की छंटनी पर भी नाराजगी जताई गई। इस दौरान बैठक में बैठक में संघ के वरिष्ठ उप प्रधान जयवीर सिंह, उपप्रधान सुशीला देवी, उप महासचिव प्रभु सिंह, राजेंद्र प्रसाद, धर्मेंद्र ढांडा, सतबीर गोयत, कंवरजीत सिंह, वेदपाल रिढाल, राज सिंह, अजीत राठी, सुखदर्शन, पवन कुमार, सुरजीत सिंह, कृष्ण नैन, विजेंद्र मोर, साधु राम, अनिल सैनी, वीरेंद्र सिंह, सुदर्शन, विजयपाल, रमेश जाखड़, भीम सिंह, वीरेंद्र, राकेश धनखड़, ईश्वर सिंह, लाल बहादुर, जोगेंद्र सिंह, नरेंद्र सिंह, महावीर पोपड़ा व मधु चहल उपस्थित रहे।
विज्ञापन

मांगों को लेकर 15 जुलाई को किए जाएंगे प्रदर्शन
एसकेएस राज्य प्रधान सुभाष लांबा ने कहा कि महंगाई पर रोक लगाने, डीए व पुरानी पेंशन बहाली, ठेका प्रथा समाप्त कर कच्चे कर्मियों को पक्का करने, प्रदेश में रिक्त पड़े करीब आठ लाख पदों को पक्की भर्ती से भर बेरोजगारों को रोजगार देने व सार्वजनिक सेवा के विभागों एवं सार्वजनिक उपक्रमों के निजीकरण करने के खिलाफ 15 जुलाई को जिला एवं खंड स्तर पर प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed