फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Teach small children through sports

Rohtak News: छोटे बच्चों को खेल-खेल में दें शिक्षा

Thu, 25 Apr 2024 07:36 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Apr 2024 07:36 AM IST
विज्ञापन
Teach small children through sports
महम। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) मनजीत मलिक ने सरकारी स्कूलों में छात्रों की संख्या बढ़ाने पर जोर दिया है। उन्होंने प्राइमरी स्कूल के शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि छोटे बच्चों को खेल खेल में शिक्षा ग्रहण कराएं। क्योंकि छोटे बच्चों को पढ़ाई ज्यादा कराने से वे ऊब जाते हैं। वह स्थानीय भिवानी रोड पर स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आयोजित चार दिवसीय मूलभूत साक्षरता और संख्यात्मक (एफएलएन) प्रशिक्षण शिविर में शिरकत करने पहुंचे थे। उनके साथ जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी दलजीत सिंह,खंड शिक्षा अधिकारी सरिता खनगवाल भी थे।
विज्ञापन

वर्कशॉप के नोडल अधिकारी राजेश नांदल ने बताया कि निरीक्षण पर आए अधिकारियों को स्कूल में चल रहे दोनों सदनों की जानकारी दी गई। अधिकारियों ने वर्कशाॅप में होने वाले कार्यों को जानने के बाद अध्यापकों को स्कूलों के समय का ध्यान रखने के आदेश दिए। स्कूलों में बच्चों को अधिक से अधिक शिक्षा देने पर जोर दिया गया ताकि समाज में सरकारी स्कूलों की जो मानसिकता बनी हुई है उसे बदला जा सके । उन्होंने कहा कि निजी स्कूलों में जा रहे छात्रों के माता –पिता को अपने विश्वास में लेकर विश्वास दिलाएं कि आपके बच्चों को यहां अच्छी शिक्षा दी जाएगी। शिक्षा के साथ –साथ बच्चों को खेलों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में भाग लेने के लिए प्रेरित करें। अध्यापकों को स्कूलों में बच्चों के दाखिले अधिक से अधिक संख्या में करवाने पर बल दिया गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed