फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tax evasion of 159.83 crores caught from 317 bogus firms

317 बोगस फर्मों से 159.83 करोड़ की टैक्स चोरी पकड़ी

Thu, 07 Jan 2021 12:02 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 07 Jan 2021 12:02 AM IST
विज्ञापन
Tax evasion of 159.83 crores caught from 317 bogus firms
मयंक तिवारी
विज्ञापन

रोहतक। सेंट्रल जीएसटी ने 317 बोगस फर्मों से 159.83 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। सबसे अधिक गोल-माल करने वाली फर्म रोहतक जिले से रहीं हैं।
सेंट्रल जीएसटी की ओर जिन फर्मों को पकड़ा गया है उसमें रोहतक की 118, सोनीपत 41, झज्जर 39, हिसार 51, भिवानी 34, सिरसा 11,जींद 14, फतेहाबाद 7, रेवाड़ी व चरखी दादरी की एक-एक फर्म शामिल है। विभाग की ओर से छानबीन के बाद इन फर्मों से 159.83 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी का खुलासा किया है। इन फर्मों से 29.32 करोड़ रुपये अब तक जमा कराए गए हैं। इसके साथ ही अन्य प्रदेशों में हुए लेन-देन के कारण वहां पर संबधित फर्म को नोटिस भेजा गया है। अब अगली कार्रवाई संबंधित जिले के सीजीएसटी अधिकारी की ओर से की जाएगी।
विज्ञापन

----
टैक्स चोरी का विवरण
: रोहतक से 118 बोगस फर्म ने 34.44 करोड़ टैक्स चोरी किया। जबकि 9.42 की वसूली।
: सोनीपत से 41 बोगस फर्म से 51.41 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से 6.16 करोड़ की वसूली।
: झज्जर से 39 बोगस फर्म से 7.59 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से 4.37 करोड़ की वसूली।
: हिसार से 51 बोगस फर्म से 16.04 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से 3.79 करोड़ की वसूली।
: भिवानी से 34 बोगस फर्म से 22.93 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से 2.67 करोड़ की वसूली।
: सिरसा से 11 बोगस फर्म से 6.43 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से 1.41 करोड़ की वसूली।
: जींद की 14 बोगस फर्म से 19.99 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से .51 करोड़ की वसूली।
: फतेहाबाद की 07 बोगस फर्म से .80 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से .37 करोड़ की वसूली।
: रेवाड़ी की 1 बोगस फर्म से . 20 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से .20 करोड़ की वसूली।
: चरखी दादरी की 1 बोगस फर्म से .11 करोड़ टैक्स चोरी का खुलासा। जिसमें से ..01 करोड़ की वसूली।
----
छानबीन के दौरान मिलने वाली बोगस फर्मों से हुई टैक्स चोरी को लेकर संबधित फर्म से रिकवरी की जा रही है। टैक्स न अदा करने वालों के खिलाफ एक्ट के हिसाब से कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विजय मोहन जैन, आयुक्त, सेंट्रल जीएसटी रोहतक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed