फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tanuj got first place in 200 meter race in men's category

Rohtak News: 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में तनुज ने पहला स्थान प्राप्त किया

Wed, 19 Feb 2025 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Wed, 19 Feb 2025 01:48 AM IST
विज्ञापन
Tanuj got first place in 200 meter race in men's category
18सीटीके13..नेकी राम कॉलेज में आयोजित खेल प्रतियोगिता में दौड़ती छात्र। संवाद
रोहतक। पंडित नेकीराम शर्मा राजकीय महाविद्यालय में मंगलवार से दो दिवसीय 90वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता शुरू हो गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के तौर पर प्राचार्य डॉ. परम भूषण आर्य ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल की भावना से खेलने व खेल की महत्व को बताया। उन्होंने बताया कि खेल से हम कैसे अपने शरीर व भविष्य को अच्छा बना सकते हैं।
इस अवसर पर प्राचार्य लोकेश बल्हारा, पूर्व प्राचार्य जगदेव सिंह, पूर्व प्राचार्य शमशेर अहलावत, डॉ. अनिल खटकड़, प्रदीप मलिक, डॉ सुरेंद्र सांगवान, डॉ. अनिल, डॉ धर्मेंद्र कादियान, डॉ. राजेश व डॉ. प्रवीण धायल मौजूद रहे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में 200 मीटर दौड़ पुरुष वर्ग में तनुज (प्रथम), साहिल (द्वितीय) और मनीष (तृतीय) स्थान प्राप्त किया। पुरुष वर्ग में ऊंची कूद में मनीष (प्रथम), अमन (द्वितीय) और मनीष (तृतीय) स्थान पर रहे। पुरुष वर्ग में लंबी कूद में मनीष (प्रथम), मोहित (द्वितीय) और अमन (तृतीय) स्थान पर रहे। महिला वर्ग में लंबी कूद में काफी (प्रथम), श्वेता रानी (द्वितीय) और श्वेता (तृतीय) स्थान पर रही। महिला वर्ग में चक्का फेंक में तनु (प्रथम), श्वेता (द्वितीय) और नैंसी (तृतीय) स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में चक्का फेंक में मनीष (प्रथम), प्रीत गोयत (द्वितीय) और मंदीप (तृतीय) स्थान पर रहे। 1500 मीटर पुरुष वर्ग में अमन (प्रथम), मोहित (द्वितीय) और महेश (तृतीय) स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5000 मीटर पुरुष वर्ग में अमन (प्रथम), मोहित (द्वितीय) और सुमित (तृतीय) स्थान पर रहे। ट्रिपल जंप पुरुष वर्ग में मनीष (प्रथम), मोहित (द्वितीय) और तुषार (तृतीय) स्थान पर रहे। थ्री लेग दौड़ में महिला वर्ग में भावना व श्वेता (प्रथम), स्वाति व नैंसी (द्वितीय) और रितिका व तनीषा (तृतीय) स्थान पर रही। बुधवार को 10000 मीटर पुरुष वर्ग, गोला फेंक पुरुष वर्ग और महिला वर्ग, 100 मीटर पुरुष वर्ग, 400 मीटर महिला वर्ग और पुरुष वर्ग, रिले रेस महिला वर्ग और पुरुष वर्ग इत्यादि प्रतियोगिताएं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed