फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Tanu won silver at the National Wrestling Championship.

Rohtak News: तनु ने नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप में जीता रजत

Sat, 11 Jul 2026 02:44 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2026 02:44 AM IST
विज्ञापन
Tanu won silver at the National Wrestling Championship.
52-रुड़की निवासी पहलवान तन्नू।
रोहतक। जिले के रुड़की गांव की 20 वर्षीय तनु ने महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में नेशनल कुश्ती चैंपियनशिप के पहले दिन 65 किलो भार वर्ग में महाराष्ट्र की सोनाली को 6-3 से हराया। फाइनल में वह चंडीगढ़ की खुशी रानी से हार गईं, जिससे उन्हें रजत पदक मिला।
विज्ञापन

तनु ने पांच साल पहले अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी साक्षी मलिक को देखकर कुश्ती शुरू की थी। दो साल बाद ही उन्होंने स्कूल नेशनल चैंपियनशिप में कांस्य पदक सहित कई राष्ट्रीय मुकाबले जीते। अभ्यास के दौरान चोटें लगने के बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। तनु ने बताया कि पहले गांव के लोग ताने देते थे, पर अब वही तारीफ करते हैं। स्कूल के समय पढ़ाई और खेल का तालमेल बनाए रखा, भले ही होमवर्क पूरा न होने पर डांट पड़ती थी। अब वह बीए की पढ़ाई कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed