{"_id":"683cb92839bcab39e30ba832","slug":"tankers-not-available-even-after-4-days-of-online-application-rohtak-news-c-17-roh1020-664287-2025-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: ऑनलाइन आवेदन के पर 4 दिन बाद भी नहीं मिल रहे टैंकर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: ऑनलाइन आवेदन के पर 4 दिन बाद भी नहीं मिल रहे टैंकर
Mon, 02 Jun 2025 02:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Mon, 02 Jun 2025 02:03 AM IST
विज्ञापन
01सीटीके29 सोनीपत रोड स्थित जलघर-1 से पानी का टैंकर भरता चालक। संवाद
रोहतक। नहर बंद होने के बाद कॉलोनियों से जल आपूर्ति की समस्या शुरू हो गई है। नलों में पूरी क्षमता के साथ पानी नहीं पहुंच रहा है। प्रभावित इलाकों में एक माह से सप्लाई का पानी सही से ढंग से नहीं मिल रहा। दूसरी ओर ऑनलाइन टैंकरों ने लोगों की मुसीबत ओर बढ़ा दी है। लोगों को आवेदन करने पर 4 दिन बाद भी पानी के सरकारी टैंकर नहीं मिल रहे।
जेएलएन (जवाहर लाल नेहरू) नहर में 8 जून के बाद जल आपूर्ति होनी है। तालाबों में पानी स्तर घट रहा है। जलघर-1 से एक ही समय पानी की आपूर्ति की जा रही है। वहीं, दूसरी ओर टेल (अंतिम छोर) तक पानी न पहुंचने से कॉलोनियों जल संकट गहराया हुआ है।
जनस्वास्थ्य विभाग की ओर शहर के जलघर-1 को छोड़कर अन्य तीन जलघरों से दोनों समय पानी की आपूर्ति की जा रहा है। जलघर-1 के तालाबों की क्षमता कम होने व आबादी ज्यादा होने से एक समय नलों में पानी दिया जा रहा है।
विज्ञापन
खोखराकोट और रैनकपुरा इलाके की कॉलोनियां टैंकरों के सहारे हैं, लेकिन विभाग की ओर टैंकर से पानी मंगाने की प्रक्रिया ऑनलाइन किए जाने से लोगों काफी परेशानी हो रही है। लोगों का आरोप है कि अधिकारी टैंकर न भेजने का मुख्य कारण सर्वर न चलना बता रहे हैं, जबकि सरकारी टैंकरों को रुपयों में भेजा जा रहा है।
-- -- -- -- -- -
यह बोले शहरवासी :
अधिकारियों की ओर से कई बार तो कॉल भी नहीं उठाया जाता है। सोनीपत स्टैंड पर उपमंडल अधिकारियों को शिकायत दी गई है। शिकायत से बाद अधिकारियों ने आश्वासन दिया था, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ।
- जयभगवान, शोरा कोठी।
-- -- -- -- -- --
दो महीने से कॉलोनी में घरों के नलों में न के बराबर भी पानी नहीं आ रहा है। टैंकर के लिए आवेदन किए जा रहे हैं, उन्हें अप्रूव्ड नहीं किया जा रहा। अधिकारी टेंडर लगाए जाने की बात कर रहे हैं, जबकि लगातार रुपये में भेजे जा रहे हैं।
- धर्मेंद्र, शोरा कोठी।
-- -- -- -- -- -- -
कॉलोनी वासियों की ओर से ऑनलाइन आवेदन किए जाने के बाद टैंकर नहीं दिए जा रहे। 28 मई के बाद से अभी तक पानी का टैंकर कॉलोनी में नहीं भेजा गया है। करीब दो सप्ताह से पानी का टैंकर नहीं पहुंचा है।
- सुनीता देवी, शोरा कोठी।
-- --
टैंकरों के टेंडर लगाए जाने हैं। कॉलोनियों की जरूरत अनुसार ही ऑनलाइन आवेदन किए गए टैंकर को अप्रूव्ड करके भेजा जा रहा है।
- प्रदीप कुमार, एसडीओ, जनस्वास्थ्य विभाग