फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Take care of eyes while threshing, asthma patients should wear mask

Rohtak News: थ्रेसिंग के समय रखें आंखों का ख्याल, दमे के रोगी लगाए मास्क

Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Tue, 30 Apr 2024 04:56 AM IST
विज्ञापन
Take care of eyes while threshing, asthma patients should wear mask
बहादुरगढ़। गेहूं की कटाई व थ्रेसिंग शुरू होते ही दमे और टीबी के रोगियों को परेशानी होने लगी है। आंखों में जलन और खुजली की शिकायत भी बढ़ी हैं। इन समस्या को लेकर सामान्य अस्पताल में रोज 8 से 10 मरीज पहुंच रहे हैं। चिकित्सकों ने किसानों को थ्रेसिंग के समय मास्क लगाने की सलाह दी है।
विज्ञापन

सामान्य अस्पताल के नेत्र विभाग में आंखों में खुजली, जलन और चुभन की शिकायत लेकर मरीज पहुंच रहे हैं। अस्पताल के चिकित्सक डॉ. सुंदरम ने कहा कि फसली सीजन में करीब 20 दिनों तक विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। इन दिनों टीबी और दमे के पुराने रोगियों को परेशानी बढ जाती है। धूल, भूसा के अत्यधिक महीन गण सांस के जरिए फेफड़ों क पहुंचकर मरीजों की दिक्कत बढ़ा रहे हैं इसलिए थ्रेसिंग के समय मास्क पहने तो काफी हद तक बचाव हो सकता है।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल की नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ मालविका ने कहा कि नागरिक अस्पताल में हर रोज ऐसे मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में पहले इस प्रकार की बीमारी के रोजाना करीब 3, 4 मरीज आते थे, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़ गया है। प्रतिदिन 8 से 10 मरीज ऐसे निकल रहे हैं जिन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए होती है परेशानी
बहादुरगढ़ क्षेत्र में गेहूं का रकबा 30 हजार हेक्टेयर है। इसमें से 70 प्रतिशत गेहूं कंबाइन मशीन से तो बाकी कटाई हाथों से की जा रही है। कटाई के बाद गेूहं को मशीन से निकाला जाता है। इसके साथ ही भूसे के जो महीन कण होते हैं वह हवा में फैल जाते हैं। हवा का रुख जिस तरफ होता है। भूसे के कण भी उसी तरफ पहुंच जाते हैं। गांवों मेें लोगों को ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है। गांवों में ही फसल कटाई के दौरान भूसे का असर ज्यादा देखने को मिलता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed