{"_id":"6a3ead7ffb2a2aed0e0a2db3","slug":"t-10-cricket-tournament-kicks-off-today-rohtak-news-c-17-roh1019-879047-2026-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज आज से
Fri, 26 Jun 2026 10:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Fri, 26 Jun 2026 10:19 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहतक। प्रदेश स्वर्णकार सेवा संघ की ओर से दो दिवसीय टी-10 क्रिकेट टूर्नामेंट का शनिवार से आगाज हो रहा है। वैश्य कॉलेज स्थित महाराजा अग्रसेन स्टेडियम में सुबह 7 बजे से मुकाबले होंगे।
टूर्नामेंट में हरियाणा के 11 जिलों की युवा टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जोगिंदर वर्मा ने बताया कि पहले दिन लीग मैच खेले जाएंगे, जबकि दूसरे दिन फाइनल मुकाबला होगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को 28 जून को सम्मानित किया जाएगा। शुक्रवार शाम तक 6 जिलों की टीमें रोहतक पहुंच चुकी थीं।
डॉ. वर्मा ने कहा कि युवा खिलाड़ी केवल खेल नहीं खेलेंगे बल्कि स्वर्णकार समाज की एकता, प्रतिभा और पहचान को पूरे प्रदेश में उजागर करेंगे। उन्होंने बताया कि स्वर्णकार सेवा संघ की नीति खेल के माध्यम से आपसी भाईचारा, अनुशासन और आत्मविश्वास बढ़ाने की है।