फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Systematic training in research methodology is necessary for researchers: Vice Chancellor

शोधार्थियों के लिए अनुसंधान पद्धति का व्यवस्थित प्रशिक्षण आवश्यक : कुलपति

Tue, 10 Mar 2026 11:44 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 10 Mar 2026 11:44 PM IST
विज्ञापन
Systematic training in research methodology is necessary for researchers: Vice Chancellor
फोटो संख्या:57- अनुसंधान पद्धति पाठ्यक्रम के ब्रोशर का विमोचन करने कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार-
महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में पीजी, पीएचडी व पोस्ट-डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए आयोजित होने वाले 10 दिवसीय रिसर्च मेथडोलॉजी कोर्स (आरएमसी) के ब्रोशर का विमोचन कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार एवं समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने किया। कुलपति प्रो. टंकेश्वर कुमार ने कहा कि शोधार्थियों के लिए अनुसंधान पद्धति का व्यवस्थित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है।
विज्ञापन

समकुलपति प्रो. पवन कुमार शर्मा ने अर्थशास्त्र विभाग की ओर से शोधार्थियों की अनुसंधान क्षमता को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण कार्यक्रम की सराहना की। भारतीय सामाजिक विज्ञान अनुसंधान परिषद की ओर से प्रायोजित यह कार्यक्रम विश्वविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग की ओर 14 से 23 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन

यह होंगे कार्यक्रम
व्याख्यानों के साथ-साथ हैंड्स-ऑन सत्र भी आयोजित किए जाएंगे जिनमें संपूर्ण अनुसंधान प्रक्रिया पर प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके साथ ही प्रतिभागियों को एसपीएसएस व आर जैसे विश्लेषणात्मक सॉफ्टवेयर के उपयोग का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। इस पाठ्यक्रम में अर्थशास्त्र, प्रबंधन, सांख्यिकी व डेटा साइंस जैसे विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों के रूप में मार्गदर्शन देंगे। यह कार्यक्रम देशभर के विश्वविद्यालयों एवं शोध संस्थानों के एमए, पीएचडी व पोस्ट-डॉक्टोरल शोधार्थियों के लिए खुला है। पाठ्यक्रम में कुल 30 प्रतिभागियों का चयन किया जाएगा। इच्छुक अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध पंजीकरण लिंक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। पंजीकरण की अंतिम तिथि दो अप्रैल निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed