फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Synthetic track will be built in the under construction sports stadium of Silani village

Rohtak News: सिलानी गांव के निर्माणाधीन खेल स्टेडियम में बनेगा सिंथेटिक ट्रैक

Sun, 18 May 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Sun, 18 May 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
Synthetic track will be built in the under construction sports stadium of Silani village
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

झज्जर। जिले के गांव सिलानी में निर्माणाधीन जिलास्तरीय खेल स्टेडियम में एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। यह सिंथेटिक ट्रैक 400 मीटर और आठ लेन का होगा।
खेल विभाग की ओर से गांव सिलानी में जिलास्तरीय खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है। करीब दो वर्ष से खेल स्टेडियम बनाया जा रहा है लेकिन अभी कार्य पूरा नहीं हुआ है। जिले में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो एथलेटिक्स में अपनी पहचान बना रहे हैं।
विज्ञापन

जिले में सिंथेटिक ट्रैक नहीं होने के कारण खिलाड़ियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। खिलाड़ियों को कच्चे ट्रैक पर अभ्यास करना पड़ता है। जिला स्तरीय खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनने से आसपास के गांवों और शहर के खिलाड़ियों को फायदा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिंथेटिक ट्रैक बनने के बाद जिले के खिलाड़ी राज्यस्तरीय, राष्ट्रीय व अन्य स्तर पर होने वाले एथलेटिक्स खेलों में बेहतर प्रदर्शन कर सकेेंगे।
वर्जन

गांव सिलानी में बनाए जा रहे जिलास्तरीय खेल स्टेडियम में सिंथेटिक ट्रैक बनाया जाएगा। इससे एथलेटिक्स के खिलाड़ियों को सुविधा होगी। यह सिंथेटिक ट्रैक 400 मीटर व आठ लेन का बनाया जाएगा।-सत्येंद्र कुमार, जिला खेल अधिकारी, झज्जर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed