फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Symptoms of oral cancer will be detected by AI

Rohtak News: एआई से पकड़ में आएंगे मुंह के कैंसर के लक्षण

Mon, 03 Mar 2025 02:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 03 Mar 2025 02:32 AM IST
विज्ञापन
Symptoms of oral cancer will be detected by AI
02सीटीके40-डेंटल कॉलेज में शुरू की जाने वाली ओरल प्री कैंसर लेबोरट्री। संवाद
रोहतक। पीजीआई (पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय) के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज विभाग में प्रदेश का पहला प्री ओरल कैंसर डिटेक्शन सेंटर बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

सेंटर में मरीजों की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक मशीनों से मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। कैंसर से पहले शरीर में होने वाले बदलावों की पहचान कर समय से इलाज कर कैंसर को रोका जा सकेगा। प्री ओरल कैंसर डिटेक्शन सेंटर के लिए मशीनें खरीदने को लेकर टेंडर जारी किए जा चुके हैं।
विज्ञापन



पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज विभाग में हर रोज दाे मरीज ओरल कैंसर (मुंह के कैंसर) से पीड़ित मिल रहे हैं। वहीं, महीने में लगभग 350 मरीज प्री कैंसर से पीड़ित मिल रहे हैं। कई बार टेस्ट करने के बाद भी मरीजों में ओरल कैंसर के शुरुआती लक्षणों को पता नहीं चल पाता है। यह बाद में कैंसर का रूप धारण कर लेती है। इससे पीड़ित को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। अब जल्द ही डेंटल कॉलेज में एआई तकनीक युक्त मशीनों से मरीजों की स्क्रीनिंग की जाएगी। मशीनों से निकलने वाली लेजर किरणों से बीमारी के शुरुआती लक्षण पकड़ में आ सकेंगे। ऐसे मरीजों का इलाज कर कैंसर होने से बचाया जा सकेगा। इसके लिए डेंटल विभाग में अलग से लैब और कमरा तैयार किया गया है। इससे प्रदेश के मरीजों के साथ-साथ अन्य प्रदेश के मरीजों को भी इसका लाभ मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन




सेंटर के लिए दो करोड़ का बजट मिला
सरकार की ओर से पीजीआई में प्री ओरल कैंसर डिटेक्शन सेंटर बनाने के लिए लैब और मशीनों के लिए दो करोड़ का बजट दिया गया है। इससे अब मशीन खरीदने को लेकर टेंडर जारी किए जा चुके है।


--------
मरीजों की सुविधा के लिए पीजीआई में प्री ओरल कैंसर डिटेक्शन सेंटर बनाया जा रहा हैं। इससे मरीजों में कैंसर के शुरुआती लक्षणों की पहचान कर कैंसर होने से रोका जा सकेगा। मरीजों की सुविधा के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
डॉ संजय तिवारी, प्राचार्य, पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट ऑफ डेंटल साइंसेज।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed