{"_id":"6283e9049fd2c838ac51d77a","slug":"syl-people-will-fight-for-water-rohtakcity-news-rtk6469352125","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसवाईएल पानी के लिए संघर्ष करेंगे प्रदेशवासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 17 May 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
महम में पत्रकारों से बात करते पंचायत के संयोजक शमशेर खरकड़ा। संवाद
- फोटो : RohtakCity
Link Copied
हरियाणा की जीवन रेखा मानी जाने वाली सतलुज यमुना लिंक नहर में पंजाब से पानी लाने के लिए अब फिर एक बार आंदोलन हो सकता है। इसकी शुरुआत महम चौबीसी के ऐतिहासिक चबूतरे से होगी।
विज्ञापन
महम चौबीसी अठगामा पंचायत के आयोजक शमशेर खरकड़ा ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि 25 जून को सुबह 10 बजे महम के चबूतरे पर ऐतिहासिक पंचायत होगी। पंचायत पूरी तरह से गैर राजनीतिक होगी। पंजाब हरियाणा का बड़ा भाई है उसे हरियाणा के हक का पानी देने में किसी प्रकार की टालमटोल नहीं करनी चाहिए। जब हरियाणा अलग हुआ तो उसको उसके हिस्से का पानी नहीं मिल सका। जिसके लिए सभी राजनीतिक दल जिम्मेदार हैं। पंचायत में सिर्फ अपने हिस्से का पानी लाने के लिए अपनाई जाने वाली रणनीति के बारे में विचार किया जाएगा। पंचायत किसी के नेतृत्व में न होकर सार्वजनिक रूप से होगी। राज्य स्तरीय पंचायत में सभी किसान नेताओं व किसान यूनियन के सदस्य आमंत्रित हैं। संयोजक ने बताया कि पहले भी एसवाईएल के पानी के लिए संघर्ष की रूपरेखा तैयार की गई थी। लेकिन उस समय किसान आंदोलन के चलते इसको स्थगित कर दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।