फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sweepers will be deployed according to ward, footpaths will also be cleaned with machines.

Rohtak News: वार्ड अनुसार लगेंगे सफाईकर्मी, फुटपाथ की भी होगी मशीन से सफाई

Fri, 05 Apr 2024 11:54 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Fri, 05 Apr 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
Sweepers will be deployed according to ward, footpaths will also be cleaned with machines.
रोहतक। शहर की सफाई व्यवस्था का नगर निगम सूक्ष्म तरीके से अध्ययन कर रहा है। गलियों की सफाई का टेंडर कानूनी लड़ाई में फंसने के कारण दिक्कत आ रही है। निगम के करीब साढ़े 500 कर्मचारियों की ड्यूटी वार्ड अनुसार लगाई जाएगी, अभी जहां जरूरत होती उसी हिसाब से ड्यूटी तय की जा रही थी। संयुक्त आयुक्त विजय सिंह का कहना है कि जल्द निगम आयुक्त से बात करके नई व्यवस्था को फाइनल किया जाएगा।
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 में रोहतक पूरे प्रदेश में प्रथम रहा था, लेकिन छह माह से गलियों की सफाई का टेंडर अदालत के अंदर कानूनी लड़ाई में फंसा है। न तो निगम पुराने ठेकेदार से काम करवा पा रहा है और न ही नए ठेकेदार को टेंडर दे पा रहा है। ऐसे में व्यवस्था को सुचारू करने के लिए कर्मचारियों की कमी महसूस की जा रही है। नगर निगम के अंदर साढ़े 500 के करीब सफाई कर्मी हैं, जिनको 22 वार्ड के अंदर लगाया जाता है। सफाई कर्मियों की कमी के कारण काफी दिक्कत आ रही हैं। ऐसे में 10 से 15 कर्मचारियों की हर वार्ड में ड्यूटी तय करने के लिए मंथन किया जा रहा है। इसके लिए सफाई ब्रांच के मुख्य सफाई निरीक्षक सुंदर सिंह से संयुक्त आयुक्त ने सभी कर्मचारियों की सूची मांगी है। संभव हुआ था 15 से 20 सफाई कर्मी हर वार्ड में तैनात होंगे। अब किसी वार्ड में तीन तो किसी वार्ड में 20 कर्मचारी नजर आते हैं।
विज्ञापन

....
छह माह से फंसा है 49 करोड़ का टेंडर
नगर निगम की ओर से सफाई का 49 करोड़ का टेंडर किया जाना है। टेंडर में दो साल के लिए ठेकेदार को दोनों जोन का ठेका दिया जाना है। ठेका तय होने पर ही सफाई व्यवस्था बेहतर होने की उम्मीद है। पिछले छह माह से ज्यादा समय से टेंडर फाइलों में बंद है। क्योंकि मामला हाईकोर्ट में विचाराधीन है। नए टेंडर को पुराने ठेकेदार ने अदालत में चुनौती दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.....
सफाई पर करोड़ों रुपये खर्च करता है नगर निगम
शहर की सफाई पर नगर निगम प्रशासन हर वर्ष करोड़ों रुपये खर्च करता है। शहर की गलियों की सफाई की जिम्मेदारी निगम के साढ़े 500 से ज्यादा कर्मचारी संभालते रहे हैं। इनमें 220 नियमित व 450 कर्मचारी डीसी रेट पर लगे हैं। निगम ने पिछले टेंडर में 22 में से 16 वार्ड की गलियों की सफाई का काम ठेके पर दिया था। इसके लिए 16 वार्डों को दो भागों में बांटा गया। वार्ड नंबर 1,3, 4, 6,7,8 व 17 में गलियों की सफाई का ठेका 24 करोड़ 26 लाख रुपये व वार्ड 12, 13, 14, 15, 16, 18, 19, 20 व 21 का ठेका 24 करोड़ व 75 लाख रुपये में दिया गया था।
...
डिवाइडर की तरफ भी मशीन से होगी सड़क की सफाई
नगर निगम की तरफ से पहले सड़कों की सफाई का ठेका निजी एजेंसी को था। उस समय डिवाइडर के दोनों तरफ मशीन से सफाई की जाती थी। अब दूसरी कंपनी को ठेका दिया गया है। अब फुटपाथ की तरफ भी सड़क किनारे पर मशीन से सफाई होगी, क्योंकि निगम में सफाई कर्मियों की कमी बनी हुई है।

वर्जन
सफाई व्यवस्था की गहराई से समीक्षा की जा रही है। जल्द व्यवस्था को अंतिम रूप दिया जाएगा। इसके लिए डीसी एवं निगम आयुक्त की अनुमति ली जाएगी, तभी कुछ बता पाएंगे।
-विजय सिंह, संयुक्त आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed