फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Swami Indravesh's important contribution in building society: Aryavesh

स्वामी इंद्रवेश का समाज निर्माण में अहम योगदान : आर्यवेश

Mon, 12 Jun 2023 12:39 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक Updated Mon, 12 Jun 2023 12:39 AM IST
विज्ञापन
Swami Indravesh's important contribution in building society: Aryavesh
स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में पूर्व विधायक अजीत ​​सिंह को सम्मानित करते हुए । विज्ञप्ति
रोहतक। टिटोली स्थित स्वामी इंद्रवेश विद्यापीठ आश्रम में रविवार को पूर्व सांसद स्वामी इंद्रवेश की 17 वीं पुण्यतिथि पर युवा संकल्प और सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता सार्वदेशिक आर्य प्रतिनिधि सभा नई दिल्ली के नेता स्वामी आर्यवेश ने की। उन्होंने कहा कि स्वामी इंद्रवेश का समाज निर्माण में अहम योगदान रहा है।
विज्ञापन

स्वामी आर्यवेश ने कहा कि स्वामी इंद्रवेश के साथ लंबे समय तक कार्य किया है। वह समाज निर्माण के पुरोधा के रूप में कार्य करते थे। कन्या भ्रूण हत्या, नशाखोरी व किसान मजदूर के मुद्दों पर स्वामी अग्रणी नेता की भूमिका में रहते थे। सार्वदेशिक आर्य युवक परिषद हरियाणा के प्रधान स्वामी आदित्यवेश ने कहा कि स्वामी इंद्रवेश आर्य राष्ट्र निर्माण के प्रथम स्वप्न दृष्टा थे। उन्होंने ही आर्य राजनीति की नींव रखी। समाज में एक आदर्श राजनीति की पहल उन्होंने की। आज हम उनके अधूरे स्वप्नों को पूरा करने का संकल्प लेते हैं। पूर्व विधायक चौधरी अजीत सिंह एडवोकेट ने कहा कि वर्तमान का आर्य युवा निर्माण अभियान व बेटी बचाओ अभियान स्वामी इंद्रवेश की देन है। प्रवेश आर्या ने कहा कि आर्य समाज में सबसे ज्यादा संन्यासी स्वामी इंद्रवेश ने तैयार किए हैं। उनके द्वारा तैयार की गई दयानंद की फौज ही आर्य समाज में सक्रिय रूप से कार्य कर रही है।
विज्ञापन

इस अवसर पर आचार्य बलबीर, एमडीयू के डीन डॉ. सुरेंद्र कुमार, आजाद सिंह, भंवरलाल आर्य, सज्जन राठी, वीरेंद्र एडवोकेट, पूनम आर्या, दयानंद शास्त्री, जगदीश, अंजलि आर्या, कल्याणी आर्या समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed