{"_id":"6924ae3d5795f6a60c0f4f2c","slug":"swadeshi-festival-to-be-held-from-december-19-to-28-rohtak-news-c-17-roh1020-767612-2025-11-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rohtak News: 19 से 28 दिसंबर तक होगा स्वदेशी महोत्सव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rohtak News: 19 से 28 दिसंबर तक होगा स्वदेशी महोत्सव
Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतक
Updated Tue, 25 Nov 2025 12:43 AM IST
विज्ञापन
रोहतक। पंचकूला में स्वदेशी जागरण मंच की ओर से स्वदेशी मेला-2025 के आधिकारिक पोस्टर व आयोजन के टाइटल गीत के पोस्टर सोमवार को जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रचारक प्रेम गोयल एवं स्वदेशी जागरण मंच के उत्तर क्षेत्र संयोजक डॉ राजेश गोयल ने पोस्टर जारी किए।
मुख्यमंत्री के ओएसडी वीरेंद्र बढखालसा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता, स्वदेशी मेला के संयोजक रजनीश गर्ग, जिला संयोजक अरुण गर्ग उपस्थित रहे। गायक गजेंद्र फोगाट का गीत हमारा नारा है स्वदेशी गाना भी रिलीज किया गया। यह मेला 19 दिसंबर से 28 दिसंबर को दशहरा मैदान में आयोजित होगा। संवाद