फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Surveys by the National Statistical Office will begin from the second week.

Rohtak News: दूसरे सप्ताह से राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय के सर्वेक्षण होंगे शुरू

Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jul 2026 12:04 AM IST
विज्ञापन
Surveys by the National Statistical Office will begin from the second week.
रोहतक। केंद्रीय सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के तहत कार्यरत राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (एनएसओ) जुलाई के दूसरे सप्ताह से सांख्यिकीय सर्वेक्षण शुरू करेगा। इन सर्वेक्षणों का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों से विश्वसनीय आंकड़े एकत्रित करना है। उपायुक्त सचिन गुप्ता ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

सर्वेक्षणों में रोजगार, प्रवासन, उपभोक्ता मूल्य, ऋण एवं निवेश शामिल हैं। कृषि परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का भी आकलन किया जाएगा। औद्योगिक एवं सेवा क्षेत्रों से संबंधित आंकड़े भी जुटाए जाएंगे। इन आंकड़ों से केंद्र व राज्य सरकारों को जनहितकारी योजनाएं बनाने में मदद मिलेगी। नीतियां भी प्रभावी ढंग से तैयार की जा सकेंगी। राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय वर्ष 1950 से देशभर में आंकड़े एकत्रित कर रहा है।
विज्ञापन

उपायुक्त सचिन गुप्ता ने जिले में सर्वेक्षण के लिए चयनित क्षेत्रों की जानकारी दी। श्रम बल सर्वेक्षण के लिए सुनारिया खुर्द व रोहतक शहरी क्षेत्र चुने गए हैं। राष्ट्रीय पारिवारिक आय सर्वेक्षण मकड़ौली खुर्द, भराण व रोहतक में होगा। उपभोक्ता मूल्य सूचकांक सर्वेक्षण खरैंटी (लाखनमाजरा) तथा इस्माइला (सांपला) में किया जाएगा। प्रवासन संबंधी विवरण के लिए रोहतक व शिमली क्षेत्रों का चयन हुआ है। वहीं अखिल भारतीय ऋण एवं निवेश व कृषि परिवारों का स्थिति मूल्यांकन सर्वेक्षण भैंसरू खुर्द (सांपला), रोहतक ब्लॉक-2 व रोहतक ब्लॉक-32 में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed