फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Supwa alumnus' debut film License to release on the big screen

Rohtak News: सुपवा के पूर्व छात्रों की पहली फिल्म लाइसेंस बड़े पर्दे पर होगी रिलीज

Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
Supwa alumnus' debut film License to release on the big screen
10-सुपवा के छात्रों की ओर से बनाई गई फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ( रणजीत चौहान सफेद कपड़ो
- संघर्ष, सिस्टम और सपनों की कहानी, एलुमनाई छात्रों की टीमवर्क से बनी फिल्म
विज्ञापन

- जींद में की गई है फिल्म की शूटिंग, 24 अप्रैल को दिखाई जाएगी फिल्म

फोटो- 10, 11
करिश्मा रंगा
रोहतक। दादा लख्मीचंद प्रदर्शन एवं दृश्य कला विश्वविद्यालय (डीएलसी सुपवा) के पूर्व छात्रों की ओर से बनाई गई फिल्म लाइसेंस अब बड़े पर्दे पर 24 अप्रैल को रिलीज होने जा रही है। यह संस्थान की पहली फिल्म है जो सिनेमाघरों तक पहुंच रही है। इससे पहले सुपवा के छात्रों की ओर से बनाई गईं फिल्में ओटीटी प्लेटफॉर्म पर ही दिखाई जाती थीं।
यह फिल्म न सिर्फ एक कहानी है बल्कि उन युवाओं के संघर्ष, जुनून और रचनात्मकता का परिणाम है जिन्होंने क्लासरूम में सीखी गई कला को सीधे सिनेमा तक पहुंचाया है।
विज्ञापन


फिल्म की कहानी एक ऐसे युवक के इर्द-गिर्द घूमती है जो गन का लाइसेंस बनवाने का सपना देखता है। लाइसेंस पाने के लिए वह जी-तोड़ मेहनत करता है और सिस्टम से जूझता है। फिल्म में यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या उसे लाइसेंस मिल पाता है और अगर मिल जाता है तो वह उसका क्या करता है। फिल्म की शूटिंग जींद के जुलाना, रूपगढ़, पांडु पिंडारा में की गई है। यहां सीमित संसाधनों के बावजूद टीम ने बेहतर काम करने की कोशिश की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



अभिनय से लेकर कैमरा, साउंड, एडिटिंग में सुपवा के पूर्व छात्रों की भागीदारी
फिल्म में अभिनय से लेकर कैमरा, साउंड, एडिटिंग और कॉस्ट्यूम तक हर विभाग में छात्रों और एलुमनाई ने भूमिका निभाई है। इसके साथ ही सुपवा से अभिमन्यु यादव (2012), मनीष कुमार (2013), आकाश चावरिया (2012), सिड सदानंद (2011), देवन गिरोह (2015), दिव्यांश देशवाल (2015), जय भाटिया (2011), सुरेन सावित्री सरकार (2012), शमशेर सिंह सैम (2012) सहित कई कलाकार नजर आएंगे। फिल्म के लेखक व निर्देशक रणजीत चौहान (2012 बैच), एसोसिएट डायरेक्टर गिरीश कट्याल (2015) और डीओपी विकास के शर्मा (2013) से हैं।


रणजीत चौहान ने किया फिल्म निर्देशन
फिल्म का निर्देशन सुपवा के 2012 बैच के पूर्व छात्र रणजीत चौहान ने किया है। उन्होंने अपने कॅरिअर की शुरुआत अभिनय से की और बाद में निर्देशन में पहचान बनाई। वे मलाल, मुआवजा और ओपरी हवा जैसी फिल्म बना चुके हैं। उन्हें बेस्ट निर्देशक का अवॉर्ड मिला। फिल्म में लोकप्रिय कलाकार मासूम शर्मा के साथ यशपाल शर्मा, सपना चौधरी, केडी देसी रॉक, राखी लोहचब, निशा शर्मा, सुनील चितकारा और गोरी नागोरी जैसे प्रमुख कलाकार शामिल हैं।






10-सुपवा के छात्रों की ओर से बनाई गई फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ( रणजीत चौहान सफेद कपड़ो

10-सुपवा के छात्रों की ओर से बनाई गई फिल्म की शूटिंग के दौरान निर्देशक ( रणजीत चौहान सफेद कपड़ो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed