फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   SUPVA Alumnus Makes OTT Debut, to Play Lead Role in *Rishton Ki Aakhri Baazi*

Rohtak News: सुपवा के पूर्व छात्र की ओटीटी पर एंट्री, रिश्तों की आखिरी बाजी में खेलेंगे लीड रोल

Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 30 Apr 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
SUPVA Alumnus Makes OTT Debut, to Play Lead Role in *Rishton Ki Aakhri Baazi*
20-सुपवा के पूर्व छात्र अजय हथवाल। स्रोत : सुपवा
रोहतक। दादा लख्मी चंद स्टेट यूनिवर्सिटी ऑफ परफॉर्मिंग एंड विजुअल आर्ट्स (डीएलसी सुपवा) के पूर्व छात्र अजय हथवाल को हिंदी फिल्म रिश्तों की आखिरी बाजी में प्रमुख भूमिका निभाने का मौका मिला है। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म हंगामा पर रिलीज हो गई है। अजय ने फिल्म में सहायक निर्देशक के तौर पर भी कार्य किया है।
विज्ञापन


सुपवा की फिल्म एवं टेलीविजन फैकल्टी के एफसी महेश टीपी ने बताया कि अजय हथवाल 2017 बैच में एक्टिंग डिपार्टमेंट के छात्र रहे। उन्होंने यहां से एक्टिंग में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल करने के बाद मुंबई फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। मूलरूप से रोहतक के कलानौर स्थित कटेसरा गांव निवासी अजय ने सितंबर 2025 के आखिरी दिनों में फिल्म की शूटिंग पूरी की।
विज्ञापन

सुपवा के कुलपति डॉ. अमित आर्य ने कहा कि हमारे छात्र फिल्मों में अभिनय के साथ ही फिल्म निर्माण के क्षेत्र में सराहनीय कार्य कर रहे हैं। अब वह दिन दूर नहीं, जब हर फिल्म में सुपवा के छात्र अभिनय, साउंड, प्रॉडक्शन, निर्देशन, लेखन से जुड़ी कोई न कोई भूमिका निभाते जरूर नजर आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति-पत्नी पर आधारित फिल्म
अजय हथवाल ने कहा कि फिल्म की कहानी पति-पत्नी पर आधारित है। इनके बीच किन्हीं कारणों से गलतफहमियों का जहर भर जाता है। इसी नफरत को खत्म करने के लिए कहानी में जग्गू का किरदार आता है। इसे उन्होंने निभाया है। अभिनेता अजय ने बताया कि इनके पिता मैनपाल हरियाणा पुलिस से सेवानिवृत्त हैं। मां सावित्री देवी गृहिणी हैं। उन्होंने इनकी अभिनय यात्रा के दौरान पूरा साथ दिया।

फिल्म लेखन व निर्माण में बनी दिलचस्पी
अजय ने बताया कि सुपवा से एक्टिंग में अपनी डिग्री पूरी करने के बाद वे फिल्मों में काम की तलाश में मुंबई पहुंच गए। अभिनय के साथ ही फिल्म लेखन व फिल्म निर्माण में भी इनकी दिलचस्पी है। अपनी अभिनय क्षमता का श्रेय गुरुजनों को दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article