फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Supervisor offer for PGI employees with salary of Rs 3 lakh 95 thousand

पीजीआई के कर्मचारियों का 3 लाख 95 हजार रुपये वेतन लेकर सुपरवाइजर फरार

Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 18 Nov 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Supervisor offer for PGI employees with salary of Rs 3 lakh 95 thousand
पीजीआई के कर्मचारियों का 3 लाख 92 हजार रुपये वेतन लेकर निजी कंपनी का सुपरवाइजर फरार हो गया। कंपनी मैनेजर अरुण शर्मा ने थाने में अमानत में खयानत का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

पीजीआई स्थित निजी कंपनी के ब्रांच मैनेजर अरुण शर्मा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि कंपनी ने बैंक के संचालन के लिए पीजीआई को कर्मचारी दे रखे हैं। कर्मचारियों के सुपरवाइजर अजय माथुर हैं। 14 नवंबर को बैंक मैनेजर राकेश ने बताया कि बैंक में तीन दिन का कैश जमा नहीं हुआ है। उसने संबंधित कर्मचारी से बात की तो उसने बताया कि कैश कम है। इसके बाद वह पीजीआई की खिड़की नंबर 24 पर गया। सभी कर्मचारियों से बात की तो पता चला कि 10 नवंबर को सुपरवाइजर अजय माथुर एक लाख 65 हजार 300, 11 नवंबर को एक से 84 हजार 975 व दूसरे से 5 हजार रुपये लेकर गया। उसने अजय माथुर से संपर्क किया तो उसने कहा कि वह 16 नवंबर को सुबह 11 बजे बैंक में पैसे जमा कर देगा, पर उसने ऐसा नहीं किया। इसके अलावा आरोपी महिला कर्मी बीना सिंह से 12 नवंबर को 80 हजार 250, 13 नवंबर को 20 हजार रुपये, राजीव से 40 हजार रुपये लेकर गया। इस तरह कुल 3 लाख 92 हजार से ज्यादा की नकदी ले गया, लेकिन बैंक में जमा नहीं करवाई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed