फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rohtak News ›   Sunshine during the day, heavy rain at night, then the wheat got wet

Rohtak News: दिन में धूप, रात में झमाझम बारिश, फिर भीगा गेहूं

Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 May 2025 02:00 AM IST
विज्ञापन
Sunshine during the day, heavy rain at night, then the wheat got wet
04सीटीके67...रात के समय हुई बारिश में गुजरते वाहन। संवाद
रोहतक/कलानौर। मौसम रविवार को दिन भर परिवर्तनशील बना रहा। दिनभर धूप खिली रही तो शाम को आसमान में बादल छा गए। रात करीब सवा नौ बजे बारिश हुई। झमाझम बारिश ने गर्मी से राहत दिलाने के साथ मंडी में रखा गेहूं फिर भिगो दिया। मौसम विभाग की मानें तो सात मई तक बूंदाबांदी व हल्की बारिश संभावित है।
विज्ञापन

जिले में शनिवार को अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 24.4 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन के समय गर्मी बनी रही। शाम को बादल छा गए। रात को तेज हवाएं चली। इसके बाद बारिश हुई। कलानौर में करीब 30 मिनट बारिश हुई। रोहतक में भी करीब 35 मिनट झमाझम बारिश हुई।
विज्ञापन

इसके बाद भी बूंदाबांदी देर तक जारी रही। इससे मौसम में ठंडक बढ़ गई। इधर, बारिश के कारण मंडियों में रखा गेहूं फिर भीग गया। खुले में लगी ढेरियों के किनारे से गेहूं बारिश के साथ बहने लगा। इन्हें ढकने के लिए मंडी प्रशासन या खरीद एजेंसियों के पास तिरपाल की कमी नजर आई।
विज्ञापन
विज्ञापन

एचएयू के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर सात मई तक परिवर्तनशील रहने की संभावना है। इस दौरान उत्तर पूर्वी हवाएं चलने व पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव से हल्की से मध्यम गति से हवाएं चलना संभावित है। ज्यादातर क्षेत्रों में बूंदाबांदी व हल्की बारिश की भी संभावना है। इससे दिन के तापमान में गिरावट आ सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed